Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो खिलाड़ियों की हुई वापसी, लंबे समय के बाद मिला मौका

IND vs NZ: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो खिलाड़ियों की हुई वापसी, लंबे समय के बाद मिला मौका

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Jan 11, 2026 01:12 pm IST, Updated : Jan 11, 2026 01:21 pm IST

IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें मोगम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर की लंबे समय के बाद प्लेइंग 11 में वापसी हुई है।

Indian Cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में भी इस मैच के लिए बड़े बदलाव देखने को मिले, जिसमें कप्तान गिल जहां पूरी तरह से फिट होने के बाद वापसी कर रहे हैं तो वहीं इसके अलावा श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज की भी वापसी हुई है। ये तीनों ही खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल के आखिर में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे।

श्रेयस अय्यर और सिराज पर रहेगी सभी की नजरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर को जब स्क्वाड में शामिल किया गया था, तो उनको उससे पहले अपनी मैच फिटनेस को साबित करना था। इसको लेकर अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी के जारी सीजन में इस वनडे सीरीज से पहले 2 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने अपने बल्ले का भी कमाल दिखाया, इसके बाद उनका पहले वनडे में खेलना तय हो गया था। इसके अलावा मोहम्मद सिराज को लेकर बात की जाए तो उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया था। ऐसे में उनकी वापसी होने के साथ उनके प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। टीम इंडिया इस मैच में 6 प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतर रही है, जिसमें मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा जहां तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी को संभालेंगे तो वहीं कुलदीप यादव, वाशिंग्टन सुंदर और रवींद्र जडेजा पर स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी रहने वाली है।

न्यूजीलैंड की टीम में आदित्य अशोक को मिला मौका

भारतीय टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए तो उसमें क्रिस्टिन क्लार्क को जहां डेब्यू का मौका मिला है, तो वहीं भारतीय मूल के खिलाड़ी आदित्य अशोक भी जगह मिली है। आदित्य अशोक को लेकर बात की जाए तो उनका जन्म भारत के तमिलनाडु में हुआ था, जिसके बाद जब वह चार साल के थे तो परिवार के साथ न्यूजीलैंड जाकर बस गए थे। लेग स्पिनर आदित्य का इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के सामने असली टेस्ट होने वाला है।

यहां पर देखिए पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंग्टन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड - डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: पंत के बाहर होने पर नहीं मिला ईशान किशन को मौका, BCCI ने रिप्लेसमेंट प्लेयर का किया ऐलान

IND vs NZ: गिल-श्रेयस दोनों के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं सबसे तेज भारतीय

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement