Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: टीम इंडिया को 100 रन बनाने में लगे 19.5 ओवर, दूसरे टी20 में मुश्किल से जीती हार्दिक ब्रिगेड

IND vs NZ: टीम इंडिया को 100 रन बनाने में लगे 19.5 ओवर, दूसरे टी20 में मुश्किल से जीती हार्दिक ब्रिगेड

Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4 Published : Jan 29, 2023 10:34 pm IST, Updated : Jan 29, 2023 10:39 pm IST

IND vs NZ 2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। तीसरा मुकाबला अब 1 फरवरी को खेला जाएगा।

सूर्यकुमार यादव और...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या

IND vs NZ 2nd T20I: भारत ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। लखनऊ में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। 100 रनों के लक्ष्य को चेज करने में भी भारतीय टीम ने 19.5 ओवर ले लिए। इससे पहले रांची टी20 में भारत को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सीरीज डिसाइडर होगा जहां हार्दिक पंड्या की युवा भारतीय टीम एक और सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं कीवी टीम बिल्कुल ढील नहीं देना चाहेगी और यहां से सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

इस मैच की बात करें तो काफी लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। इसका अंदाजा इससे लगा लीजिए कि टी20 इंटरनेशनल में पहली बार भारत ने पारी में एक भी छक्का नहीं लगाया। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 99 रन बना पाई थी। जवाब में भारतीय टीम ने भी आसानी से मैच नहीं जीता। भारतीय स्पिनर्स का जहां जलवा देखने को मिला था। वहीं न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने भी शानदार गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने दिए। भारतीय टॉप ऑर्डर ने एक बार फिर से निराश किया। शुभमन गिल 11, ईशान किशन 19 और राहुल त्रिपाठी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले वाशिंगटन सुंदर यहां दुर्भाग्यवश रनआउट हो गए।

इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और गेम को आखिरी तक ले गए। इसके बाद टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में इस मैच को अपने नाम किया। हार्दिक पंड्या 15 और सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। पर तारीफ करनी होगी जिस तरह से न्यूजीलैंड की टीम ने भी इस छोटे लक्ष्य को डिफेंड करने की कोशिश की। इससे पहले रांची में भी भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के स्पिनर्स के आगे संघर्ष करते दिखे थे।

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में दी मात
Image Source : PTIभारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में दी मात

भारत के लिए इस मैच में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। आखिरी में अपने दो ओवर फेंकने आए अर्शदीप सिंह ने महज 7 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। न्यूजीलैंड की तरफ से माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट झटका। वहीं ईशान किशन और वाशिंगटन सुंदर रनआउट होकर पवेलियन लौटे। अब 1 फरवरी बुधवार को सीरीज का अंतिम मुकाबला होगा जहां इसका नतीजा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:-

टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, शेफाली वर्मा की युवा शेरनियों ने अंग्रेजों को किया चित

IND vs NZ 2nd T20I: टीम इंडिया के लिए खास संदेश, ईशान किशन नहीं इस खिलाड़ी से ओपनिंग करवाने की मांग

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement