1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास, महिला वनडे वर्ल्ड कप के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

IND vs NZ: झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास, महिला वनडे वर्ल्ड कप के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2022 12:35 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 12:35 pm IST

भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने महिला विश्व कप में सर्वाधिक 39 विकेट के आस्ट्रेलियाई स्पिनर लिन फुलस्टोन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

 झूलन गोस्वामी - India TV Hindi
 झूलन गोस्वामी  Image Source : GETTY

हैमिल्टन। भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने महिला विश्व कप में सर्वाधिक 39 विकेट के आस्ट्रेलियाई स्पिनर लिन फुलस्टोन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अपने कैरियर का पांचवां विश्व कप खेल रही झूलन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेटकीपर कैटी मार्टिन को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया के लिये 1982 से 1988 के बीच खेलने वाली फुलस्टोन ने 20 मैचों में 39 विकेट लिये थे जबकि झूलन ने 30वें मैच में इस आंकड़े को छुआ । इंग्लैंड की पूर्व स्पिनर कैरोन अन होजेस के नाम 24 मैचों में 37 विकेट हैं ।

दो दशक पहले जनवरी 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली ‘छकड़ा एक्सप्रेस’ झूलन महिला एक दिवसीय क्रिकेट में भी सर्वाधिक (197 मैचों में 248 विकेट) विकेट ले चुकी हैं । वह भारत के लिये 12 टेस्ट और 68 टी20 मैचों में क्रमश: 44 और 56 विकेट ले चुकी हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल