1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन! रोहित शर्मा 1000 के करीब

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन! रोहित शर्मा 1000 के करीब

 Published : Mar 07, 2025 08:24 pm IST,  Updated : Mar 07, 2025 08:24 pm IST

Most Runs vs New Zealand in ODIs by Indian Batter: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। विराट कोहली ने भी खूब रन बनाए हैं। इस बीच रोहित शर्मा इस टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे करने के करीब हैं।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : PTI

India vs New Zealand ODIs: भारत और न्यूजीलैंड की टीम जब 9 मार्च को आमने सामने आएंगी तो पूरी दुनिया की नजरें इस मुकाबले पर लगी होंगी। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कड़ाकेदार होगा, इसकी पूरी उम्मीद है। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस बीच इससे पहले कि ये मुकाबला शुरू हो, आपको जानना चाहिए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। हालांकि इसमें से ज्यादातर बल्लेबाज अब नहीं खेल रहे हैं। हां, इतना जरूर है कि ​कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अपने 1000 रन पूरे करने के करीब हैं। 

सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 42 मैच खेलकर 1750 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। इसके बाद नंबर आता है विराट कोहली का। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 32 मैच खेलकर अब तक 1656 रन बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाने का काम किया है। विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को पीछे कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें 95 रन बनाने होंगे। विराट कोहली ये काम कर सकते हैं। इससे वे एक और शतक लगा सकते हैं। 

वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का भी नाम

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद नंबर आता है वीरेंद्र सहवाग का। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 वनडे मैच खेलकर 1157 रन बनाए हैं। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन की बात की जाए तो उन्होंने 40 मैच खेलकर 1118 रन बनाने का काम किया है। सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 वनडे मैच खेलकर 1079 रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 मैच खेलकर 1032 रन बनाने का काम किया है। 

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के​ खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरे करने के करीब

इसके बाद नाम आता है भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का। रोहित शर्मा अब तक न्यूजलैंड के खिलाफ 30 वनडे मैच खेलकर 997 रन बना चुके हैं। यानी उन्हें इस टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे करने के लिए केवल 3 रनों की जरूरत है। वे तीन रन तो बना ही लेंगे, लेकिन फैंस और पूरा भारत चाहता है कि वे इससे कहीं अधिक रन बनाएं, ताकि टीम इंडिया की जीत की राह तय हो। अगर रोहित ने बड़ी पारी खेली तो वो काफी आक्रामक अंदाज में आएगी। इससे भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

विराट कोहली को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का इंतजार, युवराज सिंह से निकल जाएंगे आगे

शुभमन गिल को मिल सकता है आईसीसी का बड़ा अवार्ड, इन धांसू खिलाड़ियों से कड़ा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल