1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ सीरीज के बीच स्क्वॉड में हुआ बड़ा चेंज, इस खिलाड़ी को दो मैचों के लिए रोका गया

IND vs NZ सीरीज के बीच स्क्वॉड में हुआ बड़ा चेंज, इस खिलाड़ी को दो मैचों के लिए रोका गया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 26, 2026 02:11 pm IST,  Updated : Jan 26, 2026 02:24 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। बचे हुए दो मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में बदलाव हुआ है।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AFP

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। शुरुआत तीन मैच जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज में 3-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में ये साफ है कि भारत अब इस सीरीज को नहीं हारेगा। इस बीच बचे हुए दो मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक बदलाव किया गया है। श्रेयस अय्यर जो तीन मैचों के लिए टीम का हिस्सा थे, अब उन्हें बचे हुए दो मैचों के लिए भी टीम के साथ रखा गया है।

तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रेयस अय्यर को मिली थी जगह

अय्यर को पहले सिर्फ तीन मैचों के लिए चोटिल तिलक वर्मा की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। अब वह टीम के साथ दो और मैचों के लिए बने रहेंगे, इसका मतलब है कि तिलक वर्मा इस सीरीज में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। तिलक को इस महीने की शुरुआत में राजकोट में विजय हजारे मैच खेलते समय चोट लगी थी। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वह 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाएंगे।

वह फिलहाल बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और रिहैब कर रहे हैं। उनके करीबी एक सूत्र ने कहा कि वह वर्ल्ड कप के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध रहेंगे। तिलक 3 फरवरी को पूरी तरह से मैच फिट होने के बाद मुंबई में टीम के साथ जुड़ेंगे, जहां ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के वार्म-अप मैच खेले जाएंगे।

टी20 सीरीज में अभी तक नहीं मिला है अय्यर को खेलने का मौका

श्रेयस अय्यर को इस टी20 सीरीज में अभी तक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने दिसंबर 2023 के बाद से कोई T20I मैच नहीं खेला है। चूंकि टीम इंडिया अब ये सीरीज अपने नाम कर चुकी है तो अब बचे हुए दो टी20 मैच में प्लेइंग XI में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब वहां अय्यर को खेलने का मौका मिलता है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

वॉशिंगटन सुंदर भी इस वक्त हैं चोटिल

इस बीच यह अभी भी साफ नहीं है कि वाशिंगटन सुंदर T20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। उन्हें T20I से बाहर कर दिया गया था और वह बड़ौदा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के बाद से एक्शन से बाहर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी उन्हें ठीक होने में दो हफ्ते का वक्त और लगेगा। ऐसे में वह टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर कुछ भी साफतौर पर नहीं कहा जा सकता है।

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

यह भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ कर दिया खेल, टीम के बाहर होते ही बड़ा ऐलान

IND vs NZ: कब हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड बाकी दो मुकाबले, मैचों के बीच इतना गैप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल