1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK Final: पाकिस्तानी खेमे में फाइनल से पहले दिखा टीम इंडिया का खौफ, कोच के बयान में सामने आया डर

IND vs PAK Final: पाकिस्तानी खेमे में फाइनल से पहले दिखा टीम इंडिया का खौफ, कोच के बयान में सामने आया डर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 26, 2025 10:47 am IST,  Updated : Sep 26, 2025 10:47 am IST

IND vs PAK Final: पाकिस्तानी टीम ने सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले को 11 रनों से जीतने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है जहां पर उनका सामना भारतीय टीम से होगा। इस मैच को लेकर अब पाकिस्तानी कोच माइक हेसन का बयान सामने आया है।

India vs Pakistan Asia Cup Final- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल Image Source : PTI

एशिया कप के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने जहां सुपर-4 के अपने शुरुआती दोनों मैच जीतने के साथ खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया था। वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के अपने तीसरे मुकाबले को 11 रनों से जीतने के साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई।

पाकिस्तानी टीम को अभी तक एशिया कप 2025 में दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें दोनों ही मैच भारत के खिलाफ थे, ऐसे में फाइनल से पहले उनकी टीम पर दबाव साफतौर पर देखने को मिल सकता है। वहीं खिताबी मैच को लेकर पाकिस्तानी टीम के हेड कोच माइक हेसन का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी टीम का पूरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट खेलने पर रहने वाला है।

मैंने प्लेयर्स को सिर्फ खेल पर ध्यान देने के लिए कहा

बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में जीत हासिल करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी टीम के हेड कोच माइक हेसन आए थे, जिसमें उनसे भारत के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर सवाल पूछा गया, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि मेरा प्लेयर्स को सिर्फ यही मैसेज है कि उनका ध्यान पूरी तरह से क्रिकेट पर होना चाहिए। वहीं जहां तक मैदान पर होने वाली चीजों के बारे में बात है तो इस तरह के दबाव भरे मुकाबलों में ऐसा देखने को मिलता है। भारत दुनिया की टॉप टीम है और हमें उनपर दबाव बनाने की कोशिश करनी होगी और यही हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है।

पिछले मैच में अभिषेक की पारी ने हमसे मुकाबला छीन लिया

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में जहां एकतरफा जीत हासिल की थी तो वहीं सुपर-4 मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इसको लेकर पाकिस्तानी टीम के हेड कोच माइक हेसन ने कहा कि पहले मैच में हमने काफी खराब खेल दिखाया था, लेकिन दूसरे मुकाबले को देखा जाए तो उसमें हमारा कंट्रोल काफी अच्छा देखने को मिला था, लेकिन अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी ने मैच को पूरी तरह से एकतरफा करने का काम किया। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ये कैसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया, एक साल के भीतर इतनी बार डक पर हो गया आउट

IND vs PAK: एशिया कप के इतिहास में पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा, इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल