1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: T20 WC में फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? जानें क्या है पूरा समीकरण

IND vs PAK: T20 WC में फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? जानें क्या है पूरा समीकरण

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 28, 2026 10:59 am IST,  Updated : Feb 28, 2026 11:04 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में भिड़ंत हो चुकी है। अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच मुकाबला होने की संभावना बन रही है।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AFP

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और महामुकाबले की संभावना ने क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। क्या टूर्नामेंट में फिर से IND vs PAK का रोमांच देखने को मिलेगा। इसका जवाब अब पाकिस्तान के प्रदर्शन पर टिका है। फिलहाल पाकिस्तान सुपर-8 ग्रुप में तीसरे स्थान पर है और 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला मैच उसके लिए करो या मरो साबित होगा।

दरअसल, पाकिस्तान को नॉकआउट में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को 65 रन या उससे अधिक के अंतर से हराना होगा या फिर लक्ष्य को 13 ओवर के भीतर हासिल करना होगा, ताकि वह न्यूजीलैंड को पछाड़ सके। अगर पाकिस्तान यह चुनौती पार कर लेता है, तो टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत से भिड़ंत संभव है। दोनों टीमें पहले ही ग्रुप स्टेज में आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी थी।

नॉकआउट में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर?

पहला समीकरण यह है कि अगर पाकिस्तान सुपर-8 में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचता है और भारतीय टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहती है, तो दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में मुकाबला हो सकता है। हालांकि, इसका संभावना बहुत कम है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। दूसरा समीकरण यह है कि अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाती हैं, तो फाइनल में एक बार फिर क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल सकती है।

पाकिस्तान के सामने मुश्किल काम

फिलहाल पाकिस्तान की स्थिति नाजुक है। पाकिस्तान सुपर-8 के ग्रुप-2 में दो मैचों में एक पॉइंट के साथ वह तीसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड तीन मैचों में तीन पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। श्रीलंका पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। अब सबकी निगाहें पल्लेकेले में होने वाले इस अहम मुकाबले पर टिकी हैं। क्या पाकिस्तान बड़ा उलटफेर कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगा और क्रिकेट जगत को एक और भारत-पाकिस्तान मैच का तोहफा देगा। इसका जवाब आज पल्लेकेले के मैदान पर मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

SL vs PAK Head to Head: पाकिस्तान और श्रीलंका में किसका पलड़ा भारी? कुछ ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs WI: रिंकू सिंह को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए कब टीम इंडिया से जुड़ेंगे?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल