IND vs SA 1st ODI Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों में है। वहीं, एडेन मार्कराम साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs SA: जीत के साथ भारत ने किया वनडे सीरीज का आगाज, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा
IND vs SA: जीत के साथ भारत ने किया वनडे सीरीज का आगाज, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा
IND vs SA 1st ODI Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत आज से हो गई है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया।
IND vs SA 1st ODI Live
-
5:47 PM (IST) Dec 17, 2023
भारत ने 8 विकेट से जीता पहला वनडे मैच
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 8 विकेट से हराकर सीरीज का आगाज किया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 117 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर ही इस टारगेट को हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ओर से साई सुदर्शन ने नाबाद 55 रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 52 रन की पारी खेली।
-
5:38 PM (IST) Dec 17, 2023
श्रेयस अय्यर हुए आउट
श्रेयस अय्यर 45 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का जड़ा।
-
5:36 PM (IST) Dec 17, 2023
साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक
साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 41 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा छुआ है।
-
5:34 PM (IST) Dec 17, 2023
15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
टीम इंडिया ने 15 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 45 रन और श्रेयस अय्यर 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
-
5:08 PM (IST) Dec 17, 2023
8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
टीम इंडिया ने 8 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। फिलहाल साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
-
4:50 PM (IST) Dec 17, 2023
टीम इंडिया को लगा पहला झटका
टीम इंडिया ने 23 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ 5 रन बनाकर आउचट हो गए हैं।
-
4:01 PM (IST) Dec 17, 2023
116 के स्कोर पर ऑल आउट हुई साउथ अफ्रीका की टीम
भारतीय टीम के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम की पारी को सिर्फ 116 के स्कोर पर समेट दिया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 5, आवेश खान ने 4 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट हासिल किया।
-
3:48 PM (IST) Dec 17, 2023
भारत को मिली 9वीं सफलता
एंडिले फेलुकवायो 33 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। साउथ अफ्रीका ने 101 के स्कोर पर अपना 9वां विकेट गंवाया, इसी के साथ अर्शदीप ने अपने वनडे करियर में पहली बार 5 विकेट एक मैच में हासिल किए हैं।
-
3:43 PM (IST) Dec 17, 2023
साउथ अफ्रीका ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 73 के स्कोर पर 8 विकेट गंवाने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम ने 25 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद 101 रन बना लिए हैं। एंडिले फेलुकवायो 33 और नांद्रे बर्गर 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
3:22 PM (IST) Dec 17, 2023
20 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर
साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर के खेले के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। नंद्रे बर्गर और एंडिल फेहलुकवायो फिलहाल क्रीज पर हैं।
-
3:05 PM (IST) Dec 17, 2023
केशव महाराज हुए आउट
टीम इंडिया को 8वीं सफलता मिल गई है। केशव महाराज 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
-
2:45 PM (IST) Dec 17, 2023
टीम इंडिया को मिली 7वीं सफलता
साउथ अफ्रीका ने 58 रन पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया है। आवेश खान ने डेविड मिलर को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। डेविड मिलर 2 रन बनाकर आउट हुए हैं।
-
2:31 PM (IST) Dec 17, 2023
आवेश खान ने झटका दूसरा विकेट
आवेश खान ने एक और सफलता हासिल कर ली है। वियान मुल्डर पहली ही गेंद पर आवेश खान का शिकार बने हैं।
-
2:28 PM (IST) Dec 17, 2023
टीम इंडिया को मिली पांचवीं सफलता
साउथ अफ्रीका ने 54 रन पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। कप्तान एडन मार्करम 12 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बने हैं।
-
2:26 PM (IST) Dec 17, 2023
अर्शदीप ने क्लासेन को भी किया आउट
अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट भी गिरा दिया है। हेनरिक क्लासेन 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अर्शदीप सिंह ने 5 ओवर में ही 19 रन देकर 4 विकेट ले लिए हैं।
-
2:15 PM (IST) Dec 17, 2023
टीम इंडिया को मिली तीसरी सफलता
साउथ अफ्रीका ने 42 रन पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। अर्शदीप सिंह ने टोनी डी जोरजी का विकेट हासिल किया है। टोनी डी जोरजी 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं।
-
2:00 PM (IST) Dec 17, 2023
5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर
साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 ओवर के खेले के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। टोनी डी जोरजी और एडन मार्करम फिलहाल क्रीज पर हैं।
-
1:45 PM (IST) Dec 17, 2023
अर्शदीप ने झटका दूसरा विकेट
अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका भी दे दिया है। रीजा हेंड्रिक्स के बाद रैसी वैन डर डुसेन उनकी शिकार बने हैं। दोनों ही खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।
-
1:43 PM (IST) Dec 17, 2023
टीम इंडिया को मिली पहली सफलता
साउथ अफ्रीका ने 3 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। अर्शदीप सिंह ने रीजा हेंड्रिक्स को पवेलियन भेजा है।
-
1:09 PM (IST) Dec 17, 2023
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।
-
1:08 PM (IST) Dec 17, 2023
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
-
1:03 PM (IST) Dec 17, 2023
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
वनडे सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी।
-
12:22 PM (IST) Dec 17, 2023
वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुक्वायो, तबरेज शम्सी, रस्सी वैन डर डुसेन, काइल वेरेने, लिजाड विलियम्स।
-
12:22 PM (IST) Dec 17, 2023
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप।
-
12:21 PM (IST) Dec 17, 2023
जोहान्सबर्ग में सीरीज का पहला मैच
भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां टी20 सीरीज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बराबर करने के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया केएल राहुल की कप्तानी में खेलेगी।