India vs South Africa, 2nd Test, Day 2
शार्दुल ठाकुर के 7 विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 229 रन पर आउट करने के बाद भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 85 रन बनाकर 58 रन की बढ़त हासिल कर ली है। चेतेश्वर पुजारा 35 और अजिंक्य रहाणे 11 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले भारत के लिये ठाकुर ने पहली पारी में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में टीम इंडिया ने 202 रन बनाए थे।