1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: एडन मार्करम ने गुवाहाटी टेस्ट में फील्डिंग में रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

IND vs SA: एडन मार्करम ने गुवाहाटी टेस्ट में फील्डिंग में रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 26, 2025 11:21 am IST,  Updated : Nov 26, 2025 11:21 am IST

IND vs SA: गुवाहाटी के मैदान पर खेले जा रहे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के पांचवें दिन के खेल में अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी एडन मार्करम ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवाया है।

Aiden Markram- India TV Hindi
एडन मार्करम Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन के खेल में अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी एडन मार्करम एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। साउथ अफ्रीका का अभी तक गुवाहाटी टेस्ट मैच में पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है, जिसमें बल्ले और गेंद से उन्होंने टीम इंडिया पर पूरी तरह से दबाव बनाकर रखा हुआ है। वहीं पांचवें दिन के खेल में जब एडन मार्करम ने भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत का कैच पकड़ा तो उसी के साथ वह भारत के खिलाफ एक ऐसे रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहे जो इससे पहले डेव व्हाटमोर के नाम पर था।

मार्करम इस मामले में बने सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर

एडन मार्करम एक बल्लेबाज के तौर पर इस 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके, लेकिन फील्डिंग में जरूर उनका कमाल देखने को मिला। मार्करम ने गुवाहाटी टेस्ट मैच के पांचवें दिन के खेल में जब भारतीय कप्तान ऋषभ पंत का कैच पकड़ा तो ये उनका इस मुकाबले में 7वां कैच था। इसी के साथ एडन मार्करम भारत में टेस्ट मैच खेलते हुए एक मुकाबले में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें मार्करम ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडन मार्करम के रिकॉर्ड को तोड़ा है। मार्करम गुवाहाटी टेस्ट मैच में अब तक 7 कैच पकड़ चुके हैं। वहीं इससे पहले डेव व्हाटमोर ने साल 1979 में भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में कुल 6 कैच पकड़े थे।

अफ्रीकी खिलाड़ी के तौर पर भी मार्करम ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी एडन मार्करम अब एक टेस्ट मैच में अपने देश के लिए बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मार्करम से पहले ये रिकॉर्ड बर्ट वोग्लर के नाम पर था, जिन्होंने साल 1910 में डरबन में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कुल 6 कैच पकड़े थे, अब मार्करम ने उन्हें पीछे छोड़ने के साथ नंबर-1 की कुर्सी पर अपना कब्जा कर लिया है। बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम यदि गुवाहाटी टेस्ट मैच को जीतती है तो वह भारत में 25 साल बाद टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने में कामयाब होगी।

ये भी पढ़ें

6 विकेट लेकर रवींद्र जडेजा ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज

IND vs SA: सीरीज गंवाने का हम पर असर नहीं पड़ेगा, स्टार भारतीय खिलाड़ी ने ये क्या कह दिया?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल