1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, स्पिनर्स रहेंगे हावी या बल्लेबाज दिखा पाएंगे कमाल

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, स्पिनर्स रहेंगे हावी या बल्लेबाज दिखा पाएंगे कमाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 21, 2025 11:36 am IST,  Updated : Nov 21, 2025 11:36 am IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 22 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच सभी की नजरें पिच को लेकर टिकी रहने वाली हैं।

IND vs SA Guwahati Test Match- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट मैच Image Source : PTI

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का कारवां अब गुवाहाटी पहुंच चुका है। टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है, जिसमें यदि उन्हें इस सीरीज को बराबरी पर खत्म करना है। टीम इंडिया को अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें पिच से स्पिन गेंदबाजों को तीनों दिनों के खेल में काफी मदद मिलते हुए देखने को मिली थी। वहीं अब सभी की नजरें गुवाहाटी टेस्ट मैच की पिच को लेकर टिकी हुई हैं।

बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो सकती है गुवाहाटी टेस्ट की पिच

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें इससे पहले यहां पर अब तक सिर्फ 6 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 2 वनडे और चार टी20 मैच शामिल हैं। ऐसे में पिच सभी के लिए एक अबूझ पहेली बनी हुई है। कोलकाता में दोनों टीमों ने काली मिट्टी से बनी पिच पर मुकाबला खेला था, जिसमें उम्मीद से थोड़ा कम बाउंस देखने को मिलता है। वहीं गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तैयार की गई पिच लाल मिट्टी से बनी हुई है, जिसमें गति और उछाल दोनों ही देखने को मिल सकता है। ऐसे में इस पिच पर बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होगा, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। मुंबई की वानखेड़े स्टेडियम की पिच भी लाल मिट्टी से बनी होती है, जिसमें शुरू के 2 दिन बल्लेबाजी के लिए बेहतर होते हैं तो वहीं उसके बाद स्पिनर्स हावी होते दिखाई दिए हैं, जहां चौथी पारी में टारगेट का पीछा करना मुश्किल होता है।

गुवाहाटी टेस्ट मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने के समय में भी बदलाव किया गया है, जिसमें दिन के खेल की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी। वहीं पांचों दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार पहले 2 दिनों के खेल में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है, जिसमें खेल अधिक प्रभावित नहीं होगा। वहीं इसके बाद के तीनों दिन का मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। ऐसे में इस मैच को लेकर परिणाम की उम्मीद की जा सकती है। टीम इंडिया के लिए गुवाहाटी टेस्ट मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी पहली बार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत संभालेंगे।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: ऋषभ पंत का कैसा है बतौर कप्तान रिकॉर्ड, टीम इंडिया की इतनी बार संभाल चुके हैं कप्तानी

IND vs SA: शुभमन गिल ही नहीं, इस खिलाड़ी के खेलने पर भी फंसा पेंच, जानें कब होगा आखिरी फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल