1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs AUS-W: 'फाइनल में हम भारतीय दर्शकों को शांत कराना चाहेंगे'; अफ्रीकी कप्तान ने दोहराया पैट कमिंस का बयान

IND-W vs AUS-W: 'फाइनल में हम भारतीय दर्शकों को शांत कराना चाहेंगे'; अफ्रीकी कप्तान ने दोहराया पैट कमिंस का बयान

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 01, 2025 10:40 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 10:40 pm IST

IND-W vs SA-W: नवी मुंबई के मैदान पर भारत और साउथ अफ्री का की महिला टीम के बीच में 2 नवंबर को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले को लेकर साउथ अफ्रीकी महिला टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का बड़ा बयान सामने आया है।

Laura Wolvaardt- India TV Hindi
लौरा वोल्वार्ड्ट Image Source : GETTY

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच 2 नवंबर को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करेगी। ऐसे में मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है, जिसमें फाइनल मैच से पहले साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के कप्तान पैट कमिंस का भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले दिए बयान को दोहराया है।

उम्मीद करते हैं कि हम भारतीय फैंस को शांत कर देंगे

साउथ अफ्रीकी महिला टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का अभी तक इस वनडे वर्ल्ड कप में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला है। वहीं उन्होंने भारतीय महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सवाल पूछा गया कि स्टेडियम में 90 फीसदी से अधिक भारतीय फैंस देखने को मिलेंगे तो इसके जवाब में लौरा वोल्वार्ड्ट ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जीतने में कामयाब होंगे जिससे हम उन फैंस को शांत कर देंगे। बता दें कि साल 2023 के पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था, जिसमें उन्होंने अहमदाबाद के मैदान पर खेले गए मैच में खिताब भी जीता था।

हम पहले क्या हुआ उसके बारे में नहीं सोच रहे हैं

भारतीय टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह तीन मैचों को जीतने में कामयाब रही हैं। वहीं अफ्रीका को पिछली बार साल 2005 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस रिकॉर्ड को लेकर साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट से जब पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि पहले क्या हुआ हम इसको लेकर बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं क्योंकि इस मैच में सबकुछ भुलाकर नए सिरे से मैदान पर खेलने उतरेंगे। मुझे लगता है कि दोनों टीमों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा और जो इसे बेहतर तरीके से संभालेगा उसके जीतने की संभावना अधिक रहेगी।

ये भी पढ़ें

Womens World Cup Final से पहले हरमनप्रीत कौर ने भरी जीत की हुंकार, टीम इंडिया को है इस चीज का इंतजार

वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय महिला टीम पर होगी पैसों की बारिश, BCCI की प्लानिंग का हुआ खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल