1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: एक गेंद पर साउथ अफ्रीका के 2 बल्लेबाज हुए आउट, फिर भी रहे नॉट आउट VIDEO

IND vs SA: एक गेंद पर साउथ अफ्रीका के 2 बल्लेबाज हुए आउट, फिर भी रहे नॉट आउट VIDEO

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Oct 04, 2022 11:52 pm IST,  Updated : Oct 04, 2022 11:52 pm IST

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे टी20 मैच में मोहम्मद सिराज की एक गेंद पर साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाज आउट हुए पर दोनों नॉट आउट भी रहे।

Rilee Rossouw - India TV Hindi
Rilee Rossouw Image Source : TWITTER

Highlights

  • सिराज की नो बॉल पर स्टब्स का पकड़ा गया कैच
  • सिराज की फ्री हिट पर रुसो हुए हिट विकेट
  • भारत मैच हारा, जीती सीरीज

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के दौरान एक ही गेंद पर दो बल्लेबाज दो अलग अलग मौकों पर, अलग अलग तरीके से आउट हुए। लेकिन हैरानी की बात ये है कि कोई आउट नहीं हुआ, किसी का विकेट नहीं गिरा। ये पूरा मामला आपको उलझाने वाला लग सकता है। उलझिए मत इसे क्रिकेट से मिलने वाले मनोरंजन के रूप में दिखेए।

एक गेंद पर दो बल्लेबाज आउट होकर भी रहे नॉट आउट

हुआ यूं कि मोहम्मद सिराज ने भारत के लए 17वां ओवर डाला। इस ओवर में सिराज ने सिर्फ 8 रन खर्च किए। आपको ये रन ज्यादा लग सकते हैं पर इस दौरान मैदान पर जो ड्रामा हुआ वह पैसा वसूल एंटरटनमेंट से कम नहीं था। अपने ओवर की पांचवीं गेद उन्होंने नो बॉल डाली। इस गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स का कैच उमेश यादव ने लपका लेकिन नो बॉल होने के चलते उनकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

साउथ अफ्रीका को फ्री हिट मिली और सामने राइल रुसो खड़े थे। रुसो ने सिराज के बॉल रिलीज करने से पहले अपने पैर को स्टंप्स पर दे मारा। वह हिट विकेट हो गए पर आउट नहीं हुए। इसके पीछे दो कारण थे। पहली वजह, वह फ्री हिट डिलीवरी पर स्टंप्स से टकराए और दूसरी वजह, सिराज ने गेंद को रिलीज नहीं किया। इस तरह से इंदौर के होलकर स्टेडियम में हुए तीसरे टी20 मैच में एक ही बॉल पर साउत अफ्रीका के दो बल्लेबाज आउट हुए पर दोनों नॉट आउट भी रहे।

बता दें कि रुसो ने शुरुआती दो मैच में खाता तक नहीं खोला और इस मैच में उन्होंने 100 रन की पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत हारा मैच, जीत ली सीरीज

भारतीय टीम 228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 178 रन पर ऑल आउट हो गई। इस मैच में उसे 49 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। सूर्युकुमार यादव प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी जमीन पर भारत की पहली सीरीज जीत है।   

    

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल