1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, इंटरनेशनल प्लेयर को मिली अंडर-19 की कमान

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, इंटरनेशनल प्लेयर को मिली अंडर-19 की कमान

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 05, 2022 02:21 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 02:21 pm IST

भारतीय टीम 27 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक पांच मैचों की टी20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका Image Source : TWITTER

India vs South Africa: भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के तुरंत बाद जूनियर महिला टीम यानी भारतीय महिला अंडर-19 टीम भी एक्शन में नजर आएगी। आपको बता दें कि युवा महिला टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। लेकिन इन सभी चीजों के बीच जो सबसे अनोखी और खास बात है वो ये कि सीनियर महिला टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा अंडर-19 टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी।

कई क्रिकेट फैंस हो सकता यह जानकर हैरान हो जाएं। जी हां, शेफाली वर्मा भारत की नेशनल महिला टीम में बतौर ओपनर खेलती हैं। वहीं अब वह अंडर-19 टीम की भी कमान संभालते हुए नजर आएंगी। इतना ही नहीं अगले साल होने वाले अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में भी शेफाली वर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। इसके बाद साउथ अफ्रीका में होने वाले सीनियर महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी नेशनल टीम के लिए वह जलवा बिखेरेंगी। शायद ही इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ऐसा देखने को मिला हो।

U-19 और नेशनल साइड दोनों के लिए कैसे खेलेंगी शेफाली?

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा हुआ कैसे? तो आपको बताते हैं कि शेफाली वर्मा की उम्र है इसका सबसे बड़ा कारण। दरअसल शेफाली ने महज 17 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम कमा लिया था। अभी भी उनकी उम्र सिर्फ 18 साल है और वह अंडर-19 टीम में खेलने के लिए मान्य हैं। शेफाली का जन्म 4 जनवरी 2004 को हुआ था। आगामी जनवरी में वह 19 साल ही होंगी और तब भी वह अंडर-19 टीम के लिए खेलने की एलिजिबिल होंगी। इसलिए वह नेशनल साइड और अंडर-19 साइड दोनों के लिए खेलती दिखेंगी।

शेफाली वर्मा
Image Source : PTIशेफाली वर्मा

साउथ अफ्रीका T20s के लिए अंडर 19 टीम

शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी तृषा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पारशवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी, शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का स्क्वॉड

शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी तृषा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पारशवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

आपको बता दें कि सिर्फ शेफाली ही नहीं ऋचा घोष भी ऐसी खिलाड़ी हैं जो नेशनल टीम के बाद अंडर-19 टीम में भी नजर आएंगी। यह दोनों प्लेयर अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जलवा बिखेरेंगी। फिर अंडर-19 में भी उनका कमाल देखने को मिलेगा। अंडर-19 महिला टीम 27 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सभी मुकाबले प्रिटोरिया के टक्स ओवल में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी के घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, बीच टूर्नामेंट से ही वापस लौटे स्वदेश

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के बीच में इंग्लैंड को बड़ा झटका, यह स्टार खिलाड़ी लौटेगा देश

IND vs BAN: टीम इंडिया की हार पर बरसे दिनेश कार्तिक, इरफान पठान को भी नहीं हो रहा विश्वास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल