1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी के घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, बीच टूर्नामेंट से ही वापस लौटे स्वदेश

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी के घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, बीच टूर्नामेंट से ही वापस लौटे स्वदेश

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Dec 05, 2022 01:46 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 01:46 pm IST

इंग्लैंड की टीम को टूर्नामेंट के बीच में एक बड़ा झटका लगा, पारिवारिक कारणों से स्टार खिलाड़ी देश वापस लौट गया है।

रहीम स्टर्लिंग (फोटो:-...- India TV Hindi
रहीम स्टर्लिंग (फोटो:- Right Corner) Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड की टीम कतर में जारी फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रविवार को टीम ने सेनेगल को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में भी जगह पक्की कर ली। पर इस जीत की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही और इंग्लैंड के लिए एक बुरी खबर आ गई। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी रहीम स्टर्लिंग पारिवारिक कारणों की वजह से देश वापस लौट गए। फिलहाल कोच और टीम मैनेजमेंट ने उनके वापस लौटने की उम्मीदों को भी खारिज कर दिया है। नॉकआउट राउंड के बीच यह इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका है।

रहीम स्टर्लिंग इंग्लैंड की स्ट्राइकर तिगड़ी के अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने ईरान के खिलाफ एक गोल भी किया था। सामने आईं जानकारियों के मुताबिक उनके घर पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने घुसपैठ की। इस दौरान उनके परिवार वाले घर पर ही मौजूद थी। वहीं यह भी पता चला कि उनके घर से लाखों की चोरी भी हुई जिसमें कुछ उनकी घड़ियां भी शामिल थीं। इसके बाद स्टर्लिंग ने बीच विश्व कप से ही देश वापस लौटने का फैसला किया। रहीम ने इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट को इस हादसे की जानकारी देते हुए यह फैसला किया। 

क्या वापस लौटेंगे स्टर्लिंग?

वहीं रिपोर्ट के अनुसार जब इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट से यह पूछा गया कि क्या स्टलिर्ंग फ्रांस के खिलाफ क्वार्टरफाइनल या संभावित सेमीफाइनल में वापसी करेंगे, तो कोच ने जवाब दिया, उनकी वापसी की फिलहाल उम्मीद नहीं है। उन्होंने आगे बताया, "हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। उनकी प्राथमिकता अभी अपने परिवार के साथ रहने की है। हम इस मामले में उनका समर्थन कर रहे हैं। वह स्वदेश वापसी कर रहे हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिससे निपटने के लिए उन्हें अपने परिवार के साथ समय चाहिए और मैं उन्हें दबाव में नहीं डाल सकता। कभी-कभी फुटबॉल परिवार से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होता है।"

इंग्लैंड का प्रदर्शन अभी तक इस वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। टीम को विश्व कप का प्रबल दावेदार भी बताया जा रहा है। पूल स्टेज से राउंड ऑफ 16 के अंत तक टीम अजेय है। अभी तक 4 में से तीन मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। पहले राउंड में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से और वेल्स को 3-0 से मात दी थी। अमेरिका के खिलाफ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हो गया था। फिर राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में एंट्री कर ली।

यह भी पढ़ें:-

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के बीच में इंग्लैंड को बड़ा झटका, यह स्टार खिलाड़ी लौटेगा देश

FIFA WC 2022: सेनेगल पर तूफानी जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड, अभी तक ये टीमें कटा चुकी हैं टिकट

डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने कटाया क्वार्टफाइनल का टिकट, एमबापे फिर बने जीत के हीरो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल