1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: कोहली की अनुशासित बल्लेबाजी से खुश हैं विक्रम राठौड़ लेकिन टीम के प्रदर्शन को बताया खराब

IND vs SA: कोहली की अनुशासित बल्लेबाजी से खुश हैं विक्रम राठौड़ लेकिन टीम के प्रदर्शन को बताया खराब

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 12, 2022 08:35 am IST,  Updated : Jan 12, 2022 08:36 am IST

कोहली ने मैच में 79 रन की सयंमित अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन भारतीय टीम पहली पारी में 223 रन पर सिमट गयी।

IND vs SA, Vikram Rathod, Virat Kohli, Sports, cricket, India vs South Africa, IND vs SA 3rd Test Ma- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

Highlights

  • विक्रम राठौड़ ने कहा कि विराट कोहली को ऑफ साइड खेल में और अधिक अनुशासित होने का फायदा मिला
  • कोहली ने 79 रन की सयंमित अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन भारतीय टीम पहली पारी में 223 रन पर सिमट गयी

भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि विराट कोहली को ऑफ साइड खेल में और अधिक अनुशासित होने का फायदा मिला जबकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन के प्रदर्शन को ‘काफी खराब’ करार दिया। कोहली ने 79 रन की सयंमित अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन भारतीय टीम पहली पारी में 223 रन पर सिमट गयी। 

राठौड़ ने मैच के बाद मीडिया बातचीत में कहा, ‘‘कोहली जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा था, उसमें कोई भी चिंता नहीं थी, मेरा मतलब है कि वह हमेशा ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, बल्लेबाजी कोच के तौर पर मैंने यही सोचा, मैं कभी भी इस बारे में चिंतित नहीं था कि वह अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहा, वह नेट पर अच्छा कर रहा था, वह मैच में भी अच्छा दिख रहा था, वह अच्छी शुरूआत हासिल कर रहा था। ’’ 

यह भी पढ़ें- IND vs SA: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक, साथ बनाए ये रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, ‘‘आज एक अच्छा मौका रहा, वह काफी अधिक अनुशासित था, मैं इससे सहमत हूं कि वह काफी अच्छा कर रहा था जिसमें कुछ भाग्य का भी साथ रहा, वह इसे बड़ी पारी में बदल सकता था, लेकिन वह जिस तरह से खेला, मैं उससे खुश था। ’’ 

वह हालांकि पूरी टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन से ज्यादा खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘‘ये चुनौतीपूर्ण हालात हैं, जहां रन बनाना आसान नहीं है। लेकिन आप सही हो, हम काफी खराब खेले। हम 50-60 और रन जोड़ सकते थे, हम कम से कम यही उम्मीद कर रहे थे। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल