1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs UAE: भारत बनाम यूएई के बीच मैच में कैसा रहेगा मौसम? भारतीय प्लेयर्स के लिए ये रहेगी सबसे बड़ी चुनौती

IND vs UAE: भारत बनाम यूएई के बीच मैच में कैसा रहेगा मौसम? भारतीय प्लेयर्स के लिए ये रहेगी सबसे बड़ी चुनौती

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 10, 2025 07:07 am IST,  Updated : Sep 10, 2025 07:09 am IST

Asia Cup 2025: भारतीय टीम एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को दुबई के मैदान पर यूएई के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी। इस मैच के दौरान मौसम पर भी सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है जिसमें ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में भारत और यूएई की टीम का आमना-सामना होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम जो काफी लंबे समय के बाद टी20 फॉर्मेट में मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी उसकी कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर होगी। वहीं यूएई की कोशिश बड़ा उलटफेर करने पर रहने वाली है। इस मैच में मौसम की भी काफी बड़ी भूमिका रहने वाली हैं, जिसमें भारतीय प्लेयर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती दुबई में पड़ रही भीषण गर्मी रहने वाली है।

भारतीय प्लेयर्स के लिए भीषण गर्मी एक बड़ी चुनौती

भारत और यूएई के बीच होने वाले एशिया कप 2025 के मुकाबले में दुबई के मौसम को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, इसके अलावा नमी यानी ह्यूमिडिटी को लेकर बात की जाए तो वह 60 से 70 फीसदी तक रह सकती है, ऐसे में प्लेयर्स के लिए गर्मी का सामना करना आसान नहीं रहने वाला है। यूएई के मौसम को देखते हुए ही मुकाबलों की शुरुआत करने के समय को भी आधे घंटे आगे बढ़ाने का भी फैसला लिया गया था। भारतीय प्लेयर्स की इस भीषण गर्मी के दौरान उनकी फिटनेस का भी काफी टेस्ट होने वाला है। वहीं बारिश को लेकर बात की जाए तो उसके चलते मुकाबले में किसी तरह की कोई रुकावट देखने को नहीं मिलेगी।

भारत बनाम यूएई मैच में कैसा रह सकता है पिच का मिजाज

ग्रुप-ए में भारत बनाम यूएई के बीच होने वाले मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो दुबई के मैदान पर अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों में गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की जंग देखने को मिली है, जिसमें स्पिनर्स ने अहम भूमिका निभाई है। यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 140 से 145 रनों के बीच देखने को मिलता है। वहीं इसके अलावा इस मैदान पर अब तक खेले गए 110 टी20 मैचों में से 51 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां जीत हासिल की है तो वहीं 58 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है।

ये भी पढ़ें

बाबर ने एशिया कप में रचा नया इतिहास, इतने छक्के मारकर बन गए नंबर एक बल्लेबाज

Asia Cup 2025: कितने बजे शुरू होगा IND vs UAE मुकाबला, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल