1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित-विराट की वापसी से Playing 11 में होंगे बड़े बदलाव, जानें कौन हो सकता है तीसरे वनडे से बाहर

रोहित-विराट की वापसी से Playing 11 में होंगे बड़े बदलाव, जानें कौन हो सकता है तीसरे वनडे से बाहर

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Aug 01, 2023 09:29 am IST,  Updated : Aug 01, 2023 09:32 am IST

रोहित शर्मा और विराट कोहली दूसरे वनडे में नहीं खेले थे। यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, पहला मुकाबला भारत ने 5 विकेट से जीता था वहीं दूसरे मैच में विंडीज ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

IND vs WI 3rd ODI Playing 11 Prediction- India TV Hindi
IND vs WI 3rd ODI Playing 11 Prediction Image Source : AP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। दूसरे वनडे में 6 विकेट से हार के बाद टीम इंडिया के ऊपर उसके दांव खुद ही उल्टे पड़ गए थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे वनडे से रेस्ट लिया था, वहीं संजू सैमसन और अक्षर पटेल को मौका दिया गया था। यह दोनों खिलाड़ी ही विफल साबित हुए थे। इसके बाद तीसरे और निर्णायक वनडे में अब जब सीरीज दांव पर लगी है तो रोहित और विराट की वापसी तय मानी जा रही है। वहीं सवाल अब यह खड़ा हो रहा है कि इस मुकाबले से कौन बाहर होगा? संजू सैमसन को एक ही मैच में मौका मिला है, सूर्यकुमार यादव दोनों मैचों में कमाल नहीं कर पाए लेकिन राहुल द्रविड़ ने उन्हें लगातार मौके देने की बात कही थी।

संजू सैमसन को लेकर सस्पेंस?

उधर ईशान किशन ने लगातार दोनों वनडे मैचों में पारी की शुरुआत करते हुए अर्धशतक लगाए हैं। शुभमन गिल को फॉर्म की तलाश है। ऐसे में तीसरे मुकाबले के लिए अगर देखा जाए तो टीम इंडिया में दो बदलाव तो तय माने जा रहे हैं रोहित और विराट के रूप में। ईशान ने दोनों मैचों में खुद को साबित किया है और वह आगे टी20 सीरीज का हिस्सा भी हैं। उनका वर्कलोड मैनेज करने के लिए संजू सैमसन को इस मुकाबले में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मौका मिल सकता है। या फिर अगर ईशान खेलते हैं तो सैमसन व अक्षर की जगह रोहित और विराट की टीम में वापसी होगी। जबकि सूर्या और गिल का हर हाल में खेलना तय माना जा सकता है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि इन दोनों खिलाड़ियों को एक और मौका मिले अपनी लय वापस पाने के लिए।

10 साल बाद वनडे टीम में लौटेंगे उनादकट?

इसके अलावा उमरान मलिक ने शुरुआती दोनों मैचों में निराश किया है। यानी उनकी जगह जयदेव उनादकट की एंट्री हो सकती है जो 10 साल से वनडे इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेले हैं। उनको मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर के रूप में दो राइट आर्म पेसर का साथ मिल सकता है। पिछले दोनों मैचों में नई गेंद संभालने वाले हार्दिक पांड्या चौथे पेसर की भूमिका में नजर आएंगे। कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा स्पिन की बागडोर संभाल सकते हैं। यानी युजवेंद्र चहल को एक बार फिर से अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है।

टीम इंडिया की संभावित Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन/ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार। 

यह भी पढ़ें:-

आयरलैंड सीरीज के स्क्वॉड से साफ हुई वर्ल्ड कप की तस्वीर, इन खिलाड़ियों का टीम इंडिया से पत्ता कटना तय!

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड जारी, MLC फाइनल में 13 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी की हुई वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल