1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: कुलदीप यादव की प्लेइंग 11 में वापसी होगी या नहीं? कप्तान गिल के जवाब से हुआ सब साफ

IND vs WI: कुलदीप यादव की प्लेइंग 11 में वापसी होगी या नहीं? कप्तान गिल के जवाब से हुआ सब साफ

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 01, 2025 07:40 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 07:40 pm IST

IND vs WI: एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद अब भारतीय टीम घर पर 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Kuldeep Yadav- India TV Hindi
कुलदीप यादव Image Source : PTI

भारतीय टीम जिन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया है, उन्हें अब रेड बॉल क्रिकेट में वेस्टइंडीज टीम की चुनौती का सामना घर पर करना है। टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में 2 अक्टूबर से विंडीज टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। टीम इंडिया की ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण में दूसरी टेस्ट सीरीज है, जिसमें पहली उन्होंने इंग्लैंड के दौरे पर खेली थी, जिसे वह 2-2 की बराबरी पर खत्म करने में कामयाब हुए थे। अब घर पर खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है, जिसमें कुलदीप यादव के भी खेलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर कप्तान गिल ने भी टेस्ट मैच शुरू होने से पहले अपने बयान जरिए भी सब साफ कर दिया है।

हम प्लेइंग 11 पर फैसला कल सुबह लेंगे

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हम घर पर स्पिन ट्रैक पर खेलने की मानसिकता को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें हम ऐसी पिच चाहते हैं जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मदद मौजूद हो। जिस तरह का मौसम और कंडीशन दिख रही है उस नजरिए से हम तीसरे तेज गेंदबाज को शामिल करने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन हम प्लेइंग 11 पर आखिरी फैसला कल सुबह हालात देखने के बाद लेंगे। ऐसे में अब यदि भारतीय टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल करती है तो उस स्थिति में कुलदीप यादव को मौका मिलने की काफी कम उम्मीद है।

एशिया कप 2025 में कुलदीप ने गेंद से दिखाया है कमाल

कुलदीप यादव जो इंग्लैंड में जब भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने गई थी तो उस स्क्वाड का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें सीरीज के पांचों टेस्ट में से एक में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। कुलदीप यादव को इसके बाद हाल में ही हुए टी20 एशिया कप में जब खेलने का मौका मिला तो उन्होंने गेंद से कमाल दिखाते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 विकेट अपने नाम किए थे, जिसके बाद उनके इस बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 में ना शामिल करने का फैसला काफी बड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ें

IND vs WI के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड, पीछे है भारतीय टीम; आंकड़े देख हैरान रह जाएंगे आप!

पाकिस्तान और PCB ने मानी हार, आखिरकार सौंपी एशिया कप 2025 की ट्रॉफी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल