Highlights
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वन डे मैच आज पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा
- भारतीय टीम आज भी जीतकर पूरी सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेगी
- अपनी स्पेशल टीम में आज श्रेयस अय्यर को बना सकते हैं कप्तान, शे होप उपकप्तान
IND vs WI Special XI : टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वन डे सीरीज का आज आखिरी मैच है। भारतीय टीम अब तक दो मैच जीत चुकी है और सीरीज भी अपने नाम कर चुकी है। भारतीय टीम के पास आज इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम अगर आज वेस्टइंडीज को हरा देती है तो ये पहली बार होगा कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज का उसी की जमीन पर सूपड़ा साफ कर देगी। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। अगर टीम ने ऐसा कर दिखाया तो शिखर धवन पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने ये काम किया है। हालांकि ये काम आसान नहीं है, क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम भारत को अच्छी टक्कर दे रही है।
ऐसी हो सकती है आपकी टीम की बल्लेबाजी
आज के मैच में आपकी स्पेशल टीम क्या हो सकती है जो आप किसी भी एप पर खेलें तो जीत जाएं। इसके लिए आपको पिछले दो मैचों पर नजर डालनी होगी। कप्तान शिखर धवन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले मैच में तो वे शतक के काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए थे। हालांकि दूसरे मैच में उनका बल्ला नहीं चला। ऐसे में शिखर धवन को अपनी टीम में जरूर शामिल किया जा सकता है। इसके बाद दूसरे बल्लेबाज शे होप हो सकते हैं। शे होप ने पिछले ही मैच में शतकीय पारी खेली थी, यही कारण रहा कि वेस्टइंडीज की टीम 300 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रही। वहीं ब्रेंडन किंग को भी टीम में रखा जा सकता है, जब वे चलते हैं तो काफी आक्रामक पारी उनके बल्ले से निकलती है। श्रेयस अय्यर का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ खूब चलता है और इस सीरीज में तो उन्होंने अपनी कमजोरियों पर पार पाने की भी पूरी कोशिश की है। आज के मैच में भी उनका बल्ला चल सकता है।
निकोलस पूरन और संजू सैमसन भी दिला सकते हैं प्वाइंट्स
इसके बाद आपकी स्पेशल टीम में निकोलस पूरन भी होने चाहिए और भारतीय टीम के विकेट कीपर संजू सैमसन को भी अपनी टीम में जरूर शामिल कर लीजिएगा, हो सकता है कि वे आज बड़ी पारी खेल जाएं। पिछले मैच में अक्षर पटेल ने जिस तरह की बल्लेबाजी की थी और हाथ से निकल रहे मैच में भारतीय टीम की वापसी कराई, वो काबिलेतारीफ है। ऐसे में उन्हें टीम से बाहर रखना खतरे से खाली हो सकता है। गेंदबाजों के तौर पर आप युजवेंद्र चहल, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज और आवेश खान को टीम में रख सकते हैं। हालांकि आखिरी फैसला उसी के बाद लिया जा सकेगा, जब दोनों कप्तान टॉस के लिए आएंगे और अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलन कर देंगे। जहां तक कप्तान की बात है तो श्रेयस अय्यर एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वहीं शे होप को आप उपकप्तान बना सकते हैं।
ये हो सकती है आपकी स्पेशल इलेवन : शिखर धवन, शे होप, ब्रेंडन किंग, श्रेयस अय्यर, निकोलस पूरन, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।