India vs Zimbabwe 4th T20 Highlights: भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 मैच हरारे के मैदान पर खेला गया। मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव के साथ तुषार देशपांडे को डेब्यू करने का मौका मिला है। जबकि आवेश खान को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 152 रन बनाए थे, लेकिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने दमदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया को जीत दिला दी। इन दोनों ही प्लेयर्स ने अर्धशतक लगाए।
IND vs ZIM के बीच चौथे मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।