1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM T20 WC 2022 : मेलबर्न से टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, जानिए

IND vs ZIM T20 WC 2022 : मेलबर्न से टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, जानिए

 Published : Nov 04, 2022 04:58 pm IST,  Updated : Nov 04, 2022 04:58 pm IST

IND vs ZIM T20 WC 2022 : भारतीय टीम का अगला मुकाबला टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के साथ होना है।

Rohit Sharma and Bhuneshwar Kumar - India TV Hindi
Rohit Sharma and Bhuneshwar Kumar Image Source : GETTY

IND vs ZIM T20 World Cup 2022 : टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम अब अपना सुपर 12 का आखिरी और पांचवां मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। ये मैच मेलबर्न में छह नवंबर यानी रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम की जगह सेमीफाइनल में पक्की नजर आ रही है, लेकिन अभी भी कुछ इफ और बट हैं, इनसे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि इस मैच को जीतकर सीधे सीधे नंबर वन बनकर सेमीफाइनल में एंट्री की जाए। हालांकि पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर एक बड़ा उलटफेर तो किया ही है, साथ ही सेमीफाइनल के समीकरण भी गड़बड़ दिए हैं। वहीं भारतीय टीम को ये भी याद रखना होगा कि जिम्बाब्वे ने इस विश्व कप में कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान को हराया था, इसलिए ये टीम भी उलटफेर करने में माहिर है। जाहिर है, टीम इंडिया की जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस बीच भारतीय टीम के लिए मेलबर्न से एक अच्छी खबर भी आ रही है। 

Team India
Image Source : APTeam India

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में मेलबर्न में कैसा रहेगा मौसम का हाल 

इस साल के विश्व कप में बारिश टीमों के लिए बड़ी खलनायक बनकर उभरी है। इंग्लैंड को बारिश के कारण ही आयरलैंड जैसी कमजोरी मानी जाने वाली टीम से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कई मैच बारिश में धुल भी चुके हैं। जहां तक रविवार को मेलबर्न के मौसम के अनुमान की बात है तो अभी तक जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उससे पता चलता है कि मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार इतना जरूर है कि आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे मैच में कोई खलल पड़ेगा, ऐसा फिलहाल नजर नहीं आता।  खास बात ये भी है कि सुपर 12 के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है, यानी मैच अगर बारिश के कारण नहीं होता है तो दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिए जाएंगे, लेकिन टीम इंडिया शायद एक अंक से संतुष्ट नहीं होगी। 

Team India
Image Source : APTeam India

टीम इंडिया अभी भी प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन की कुर्सी पर काबिज 
ताजा प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो भारतीय टीम छह अंकों के साथ नंबर एक की कुर्सी पर काबिज है, वहीं दक्षिण अफ्रीका पांच अंक लेकर नंबर दो पर है। पाकिस्तान ने भी अपने दो मैच जीत लिए हैं और चार अंकों के साथ ये टीम नंबर तीन पर है। भारतीय टीम को अभी जिम्बाब्वे से भिड़ना है तो पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड से खेलना बाकी है। ऐसे में अगर कोई बड़ा उलटफेर और अपसेट नहीं हुआ तो ये पक्का है कि भारतीय टीम नंबर वन होकर सेमीफाइनल में जाएगी और दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम एंट्री करेगी। उसके बाद इन दोनों टीमों का मुकाबला सेमीफाइनल में ग्रुप 1 से आने वाली दो टीमों से होगा। और जो टीमें यहां जीतेंगी, उनके बीच टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 13 नवंबर की शाम को साफ हो जाएगा इस बार टी20 क्रिकेट का नया चैंपियन कौन है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल