1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs ENG-W Dream 11: दूसरे टी-20 मैच के लिए इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम, इन्हें चुनें कप्तान और उपकप्तान

IND-W vs ENG-W Dream 11: दूसरे टी-20 मैच के लिए इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम, इन्हें चुनें कप्तान और उपकप्तान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 01, 2025 02:06 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 02:06 pm IST

भारत महिला और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पहला टी-20 मैच नॉटिंघम में खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 01 जुलाई को होगा।

IND W vs ENG W- India TV Hindi
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला Image Source : GETTY

भारतीय महिला टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर। दोनों टीमों के बीच इस वक्त पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। टी-20 सीरीज का पहला मैच 28 जून को नॉटिंघम में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने 97 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने शतक लगाया था। उनकी इसी पारी के बदौलत टीम इंडिया इस मैच में स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल बनाने में कामयाब रही थी। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 01 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी, वहीं इंग्लैंड वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी।

IND-W vs ENG-W: दूसरे टी-20 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। रेगुलर कप्तान हरमनप्रीत कौर जो चोट की वजह से पहला टी-20 मैच नहीं खेल पाईं थी, उनकी इस मैच में वापसी हो सकती है। इसके अलावा टीम इंडिया की प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी

इंग्लैंड के भी प्लेइंग XI ज्यादा बदलाव होने के चांसेस नहीं हैं। टीम भले ही पहला मुकाबला हार गई हो, लेकिन इंग्लैंड की कप्तान नैट सीवर ब्रंट अपनी टीम के साथ ज्यादा छेड़-छाड़ नहीं करेंगी। उनकी टीम पहले मैच वाले 11 प्लेयर्स के साथ इस मैच में भी खेलने के लिए उतर सकती है।

इंग्लैंड: सोफिया डंकली, डेनिएली वायट-हॉज, नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट (विकेटकीपर), एमी जोन्स (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, एम अर्लॉट, लॉरेन फीलर, चार्ली डीन, लॉरेन बेल

IND-W vs ENG-W: दूसरे टी-20 मैच के लिए ड्रीम 11 टीम

  • विकेटकीपर: ऋचा घोष
  • बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा, डेनिएल वायट-हॉज
  • ऑलराउंडर: नट सीवर-ब्रंट, दीप्ति शर्मा, एलिस कैप्सी
  • गेंदबाज: सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, श्री चारणी
  • कप्तान: स्मृति मंधाना, उपकप्तान: नैट सीवर ब्रंट

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह बाहर, वॉशिंगटन सुंदर अंदर, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

गैलरी क्रिकेट में मां की गेंद पर बोल्ड हुए श्रेयस अय्यर, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल