ट्राई सीरीज के पहले मैच में इंडिया ए की टीम ने श्रीलंका को 8 रनों से हराया। इस मैच के आखिरी ओवर्स में जाकर भारतीय टीम को जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने इस मैच में 50 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाया। जवाब में श्रीलंका की टीम 48.5 ओवर में 269 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आखिरी ओवर में अरशद खान ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई। गायकवाड़ को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाई सेंचुरी
इस मैच में काफी उम्मीदें थी, वो फ्लॉप रहे। वैभव 12 पर सिर्फ 14 रन बना पाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 11 गेंदों में सिर्फ 2 रन ही बना सके। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद गायकवाड़ ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में सिर्फ 53 रन जो साझेदारी हुई। प्रियांश इस मुकाबले में 32 बॉल पर 32 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। उनके आउट होने के बाद गायकवाड़ और तिलक ने अच्छी बैटिंग की। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी हुई। गायकवाड़ ने इस मैच में 114 गेंद में 101 रन बनाए। अपनी इस पारी में वह छह चौके और तीन छक्के लगाने में कामयाब रहे। लेकिन कप्तान तिलक ने इस मुकाबले में धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने 97 गेंद खेलकर सिर्फ 60 रन बनाए। लोअर ऑर्डर में बडोनी ने 18 गेंदों में 24 और सूर्यांश शेगडे ने 14 बॉल पर 26 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 277 के स्कोर तक पहुंचाया।
भारतीय बॉलर्स ने की शानदार वापसी
278 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। डिकवेला इस मैच में 47 रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं अविष्का ने 45 रन बनाए। सदीरा समरविक्रमा ने भी 46 रन की पारी खेली। कप्तान सहान अराच्चिगे ने इस मैच में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। 72 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए। एक समय तक इस मैच में श्रीलंका की जीत लगभग पक्की नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग और फील्डिंग करके वापसी की। श्रीलंका ने अपनी पारी के आखिरी ओवर (49) में तीन विकेट गंवाए और पूरी टीम 50 ओवर खेले बिना ही ऑलआउट हो गई। पारी का 49वां ओवर अरशद खान डाल रहे थे और उन्होंने इस ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।
यह भी पढ़ें
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया का स्क्वाड अचानक बदला, बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला
IND vs SL: रुतुराज गायकवाड का वनडे में धमाकेदार शतक, कप्तान तिलक वर्मा भी छाए