1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेमीफानल में पहुंचने के लिए ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, क्या इन प्लेयर्स को मिलेगा मौका?

सेमीफानल में पहुंचने के लिए ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, क्या इन प्लेयर्स को मिलेगा मौका?

 Published : Nov 17, 2025 06:02 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 06:02 pm IST

भारतीय-ए टीम और ओमान के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में 18 नवंबर को मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए ये मैच बहुत ही अहम है।

indian a team- India TV Hindi
भारतीय-ए टीम Image Source : @ACCMEDIA1 X

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारतीय-ए की टीम को पाकिस्तानी-ए की टीम के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच हारते ही पाकिस्तान ने तो सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। वहीं भारतीय टीम के लिए अभी पेंच फंसा हुआ है। भारतीय-ए की टीम अब ओमान के खिलाफ 18 नवंबर को खेलेगी। इस मैच में जीत दर्ज करते ही भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। आइए जानते हैं, इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

ओपनिंग करने उतर सकते हैं वैभव और प्रियांश

भारतीय-ए की टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या को मौका मिल सकती है। वैभव ने यूएई के खिलाफ दमदार शतक लगाया था और 144 रनों की पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 45 रन बनाए थे। जबकि प्रियांश आर्या को एक और चांस मिल सकता है। तीसरे नंबर पर नमन धीर उतर सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 35 रन बनाए थे।

कप्तान जितेश शर्मा चौथे नंबर पर उतर सकते हैं और वह ही विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकें। उन्होंने यूएई के खिलाफ 83 रनों की पारी खेली थी। पांचवें नंबर पर नेहाल वढेरा को मौका मिला सकता है। आशुतोष शर्मा को एक और मौका चांस मिल सकता है, लेकिन वह अभी तक प्रभावित करने में सफल नहीं हो पाए हैं।

सूर्यांश शेडगे को मिल सकता है मौका

रमनदीप सिंह यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गेंद और बल्ले से वह असर छोड़ने में नाकामयाब साबित हुए हैं। ऐसे में उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। गेंदबाजी आक्रमण में यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, हर्ष दुबे और सुयश शर्मा को चांस दिया जा सकता है।

सेमीफाइनल के लिए जीत बेहद जरूरी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारतीय-ए की टीम ने अभी तक कुल दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक में जीत हासिल की है और एक में हार का सामना करना पड़ा है।  2 मैचों में दो अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 2.245 है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे ओमान के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

भारतीय-ए की टीम संभावित प्लेइंग इलेवन:

जितेश शर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, नमन धीर, नेहाल वढेरा, आशुतोष शर्मा, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, हर्ष दुबे और सुयश शर्मा।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में हुआ ऐसा काम, बिना रिटायरमेंट के इस खिलाड़ी को दे दी ये जिम्मेदारी

पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय टीम की अब किस टीम से होगी टक्कर? कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल