India A vs Afghanistan A, Tri-Nation A Series 2026 2nd Match: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में भारत ए टीम ने शानदार शुरुआत की थी लेकिन अब दूसरे मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ उन्हें बारिश के खलल की वजह से डकवर्थ लुईस नियमानुसार 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। IPL 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले 15 साल के स्टार बल्लेबाज पहले मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। ऐसे में अफगानिस्तान ए के खिलाफ दूसरे मुकाबले में वैभव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 200 के स्ट्राइक रेट 44 रनों की पारी खेली। वैभव भले ही अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, कप्तान तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक की बदौलत 9 विकेट खोकर 349 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं मुकाबले में बारिश के चलते अफगानिस्तान-ए टीम को डकवर्थ लुईस नियमानुसार 38 ओवर्स में 294 रनों का टारगेट मिला है। यदि इस मैच में 20 या उससे कम ओवर होते तो फिर मुकाबला रद्द हो जाता लेकिन अफगानिस्तान टीम ने 25.5 ओवर्स खेल लिए थे जिसमें उनके 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन थे।
अफगानिस्तान की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी रही जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 63 के स्कोर पर गंवाया लेकिन फिर दूसरा विकेट 69 के स्कोर पर लग गया। यहां से उनके कप्तान इमरान मीर ने बशीर शाह के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 99 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी बारिश के चलते खेल को रोके जाने तक कर ली थी। अफगानिस्तान फिर से खेल ना शुरू होने की स्थिति में DLS नियमानुसार तीन रनों से आगे थी और बाद में उन्हें 4 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। अब अफगानिस्तान-ए टीम प्वाइंट्स टेबल में एक मैच में 2 अंकों के साथ पहले नंबर पर है जिसमें उनका नेट रनरेट 0.155 का है। वहीं भारतीय-ए टीम 2 मैचों में दो अंकों के साथ अब दूसरे नंबर पर है और उनका नेट रनरेट 0.053 का है। वहीं तीसरे नंबर पर श्रीलंका-ए टीम है जिन्होंने अब तक एक मुकाबला खेला है और उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, इशाक रहीमी (डब्ल्यू), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज