1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक लगाने से चूके अभिमन्यु ईश्वरन, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए मजबूत स्थिति में

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक लगाने से चूके अभिमन्यु ईश्वरन, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए मजबूत स्थिति में

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 09, 2025 08:07 am IST,  Updated : Jun 09, 2025 08:24 am IST

इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह शतक नहीं लगा पाए। ईश्वरन 80 रन बनाकर आउट हुए।

Abhimanyu Easwaran- India TV Hindi
अभिमन्यु ईश्वरन Image Source : GETTY

इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में तीन दिन का खेल समाप्त हो चुका है और फिलहाल टीम इंडिया 184 रनों की बढ़त के साथ काफी आगे है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन ईश्वरन (80 रन, 92 गेंद, 10 चौके) और राहुल (51 रन, 64 गेंद, नौ चौकों) ने अच्छी पारी खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल छह जबकि नितीश कुमार रेड्डी एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इससे पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद (70 रन पर चार विकेट) के चार विकेट के बदौलत भारत ए ने इंग्लैंड लायंस की टीम को 327 रन पर समेट दिया। पहली पारी के आधार पर इंडिया ए को 21 रन की बढ़त मिली। इससे पहले इंडिया ए की टीम पहली पारी में 348 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत रही बेहद खराब

दूसरी पारी में इंडिया ए की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फिर से फ्लॉप रहे और 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के बीच दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई। टीम इंडिया को दूसरा झटका केएल राहुल के रूप में लगा, वह 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईश्वरन ने करुण नायर के साथ मिलकर पारी को बढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। नायर सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए।

शतक लगाने से चूक गए अभिमन्यु ईश्वरन

जहां एक छोर से टीम इंडिया के बल्लेबाज लगातार आउट हुए जा रहे थे, वहीं दूसरे छोर पर मौजूद अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार बैटिंग की। ऐसा लग रहा था कि वह इस पारी में शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वह 92 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुए और शतक लगाने से चूक गए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। इस मैच की पहली पारी में ईश्वरन का बल्ला नहीं चला था और वह 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब देखना ये होगा कि ईश्वरन को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।

यह भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह के पास होगा इस मामले में नंबर 1 बनने का मौका, इस मामले में अश्विन को छोड़ सकते हैं पीछे

कार्लोस अल्काराज ने रचा इतिहास, फ्रेंच ओपन 2025 के बने बादशाह; वर्ल्ड नंबर-1 को दी शिकस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल