1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: मुल्लांपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को चटाई धूल, सुंदर ने गेंद और बल्ले से किया दमदार प्रदर्शन

IND vs AFG: मुल्लांपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को चटाई धूल, सुंदर ने गेंद और बल्ले से किया दमदार प्रदर्शन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 08, 2026 03:15 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 03:51 pm IST

IND vs AFG: मुल्लांपुर टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।

IND vs AFG- India TV Hindi
भारत बनाम अफगानिस्तान Image Source : PTI

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। टेस्ट क्रिकेट में यह टीम इंडिया के लिए पारी के आधार पर सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद टीम इंडिया ने उन्हें फॉलो ऑन दिया और दुसरी पारी में उनकी टीम सिर्फ 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन पर बना पाई और अंत में उन्हें एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान के बल्लेबाज शराफुद्दीन अशरफ दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।

रहमत शाह ने अफगानिस्तान के लिए पहली पारी में लगाया अर्धशतक

टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के साथ शुरू हुआ। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानी टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे। इसके बाद तीसरे दिन के पहले सत्र में ही टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को ऑलआउट कर दिया। अफगानी टीम के लिए पहली पारी में रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में सेदिकुलाह अटल ने 42 रन की पारी खेली और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

टीम इंडिया के बॉलर्स ने किया शानदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो इस मैच में डेब्यूटेंट मानव सुथार ने दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 1 विकेट हासिल किए। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने इस मैच में 5 विकेट निकाले। उन्होंने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव और प्रसिद्ध ने भी इस मैच में तीन विकेट लिए। कुल मिलाकर टीम इंडिया के सभी बॉलर्स ने इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया।

केएल राहुल और शुभमन गिल ने लगाया शतक

इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत के लिए इस मैच में दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 165 बॉल पर 100 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 177 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का की मदद से 126 रन बनाए। साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाया। सुदर्शन ने 81, ऋषभ पंत ने 84 और सुंदर ने 52 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें 

वॉशिंगटन सुंदर ने पहले बैट से किया कमाल, फिर गेंद से पूरे कर लिए 100 विकेट

टीम इंडिया ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत, 8 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल