1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट बनेगा भारतीय क्रिकेट में मील का पत्थर, इस मुकाम को हासिल करने वाला तीसरा देश होगा भारत

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट बनेगा भारतीय क्रिकेट में मील का पत्थर, इस मुकाम को हासिल करने वाला तीसरा देश होगा भारत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 20, 2025 08:41 am IST,  Updated : Nov 20, 2025 08:41 am IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट के लिए ये टेस्ट मुकाबला काफी ऐतिहासिक रहने वाला है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : PTI

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था, जो सिर्फ तीन दिनों के अंदर ही खत्म हो गया। कोलकाता टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीकी टीम ने 30 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की हुई, ऐसे में टीम इंडिया के लिए दूसरा टेस्ट मैच काफी अहम हो गया है। वहीं भारतीय क्रिकेट के लिए गुवाहाटी टेस्ट मैच मील का पत्थर साबित होने जा रहा है, जिसमें वह एक ऐसी स्पेशल लिस्ट का हिस्सा बनेगा, जिसमें इससे पहले सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम ही शामिल थी।

भारत करेगा 300वें टेस्ट की मेजबानी

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक सिर्फ वनडे और टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहली बार यहां पर टीम इंडिया टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। ये मुकाबला भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अहम होने जा रहा है, क्योंकि भारत 300वें टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। अभी तक वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ 2 ऐसे देश हैं जहां पर 300 या उससे अधिक टेस्ट मैच मुकाबले खेले गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिकेट के जनक माने वाले देश इंग्लैंड का नाम है जहां अब तक 566 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इसके बाद लिस्ट में दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया का जहां जिन्होंने 450 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है। ऐसे में अब भारत इस लिस्ट में तीसरा ऐसा देश बन जाएगा जहां 300 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक मैचों की मेजबानी करने वाले देश

  • इंग्लैंड - 566 टेस्ट मैच
  • ऑस्ट्रेलिया - 450 टेस्ट मैच
  • भारत - 299 टेस्ट मैच
  • वेस्टइंडीज - 270 टेस्ट मैच
  • साउथ अफ्रीका - 254 टेस्ट मैच

ऋषभ पंत संभाल सकते हैं टीम इंडिया की कप्तानी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल गर्दन में खिंचाव की समस्या के चलते मुकाबले के बीच में बाहर हो गए थे, जिसके बाद उनका दूसरे टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह से फिट होना मुश्किल दिख रहा है। ऐसे में गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत संभाल सकते हैं और यदि ऐसा होता है तो भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी के बाद ऋषभ पंत दूसरे ऐसे विकेटकीपर होंगे जो टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें

BCCI ने शुभमन गिल की चोट पर दिया बड़ा अपडेट, क्या दूसरे टेस्ट में खेल पाएंगे भारतीय कप्तान?

IND vs SA: टीम इंडिया के खेमे में टेंशन, दो स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं वनडे सीरीज से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल