India Masters vs England Masters: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में शानदार जीत से आगाज करने वाली इंडिया मास्टर्स की टीम ने इंग्लैंड मास्टर्स को 9 विकेट से शिकस्त दी। इंडिया मास्टर्स के लिए कप्तानी सचिन तेंदुलकर ने 34 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। गुरकीरत सिंह मान ने शानदार अर्धशतक जड़ा। डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में इंडिया मास्टर्स ने 133 रन के लक्ष्य को 11.4 ओवर में हासिल कर लिया।
कप्तान तेंदुलकर ने क्रिस शॉफील्ड की गेंद पर आउट होने से पहले पांच चौके और एक छक्का लगाकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। इंडिया मास्टर्स के लिए गुरकीरत सिंह मान ने 35 गेंदों में नाबाद 63 रन की शानदार पारी खेली, जबकि युवराज सिंह ने 14 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह इंडिया मास्टर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
इससे पहले तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया मास्टर्स ने इंग्लैंड मास्टर्स को 132 रन पर आठ विकेट खोकर रोक दिया। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने तीन विकेट, जबकि अभिमन्यु मिथुन और बाएं हाथ के स्पिनर पवन ने दो-दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। अब इंडिया मास्टर्स अपने तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका मास्टर्स का सामना करेगी। ये मुकाबला 1 मार्च को वड़ोदरा में खेला जाएगा।