1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: न्यूयॉर्क में रचा जाएगा इतिहास! पाकिस्तान को हराते ही टीम इंडिया बना देगी ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs PAK: न्यूयॉर्क में रचा जाएगा इतिहास! पाकिस्तान को हराते ही टीम इंडिया बना देगी ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 09, 2024 04:39 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 04:39 pm IST

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की नजर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है। वह न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को हराते ही एक लिस्ट में सबसे आगे निकल जाएगी।

India vs Pakistan- India TV Hindi
PAK को हराते ही टीम इंडिया बना देगी ये वर्ल्ड रिकॉर्ड Image Source : GETTY

IND vs PAK T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में ये दूसरा मैच होगा। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था। वहीं, पाकिस्तान की टीम को अमेरीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। वहीं, टीम इंडिया के पास इस मैच में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

पाकिस्तान पर टीम इंडिया का दबदबा

पाकिस्तान की टीम पर हमेशा की टीम इंडिया का दबदबा रहा है।  दोनों टीमों के बीच अभी तक 12 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 9 मैचों में बाजी मारी है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अभी तक 7 मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 6 मैचों में जीत हासिल की है और पाकिस्तान एक मैच ही जीत सका है। ऐसे में टीम इंडिया अगर आज के मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देता है तो ये उसकी 7वीं जीत होगी, जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। 

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब टीम इंडिया

बता दें टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक किसी भी टीम ने अपने विरोधी को 7 बार नहीं हराया है। ऐसे में टीम इंडिया अगर इस बार पाकिस्तान को हरा देती है तो ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। वह टी20 वर्ल्ड कप मे एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी। फिलहाल इस रिकॉर्ड में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है। भारत ने पाकिस्तान को 6 बार हराया है। वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 मैच जीते हैं और श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 6 बार धूल चटाई है। ऐसे में आज टीम इंडिया के पास इस लिस्ट में सबसे आगे निकलने का मौका होगा। 

टी20 वर्ल्ड कप में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

भारत बनाम पाकिस्तान - 6 जीत

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - 6 जीत
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज - 6 जीत
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - 5 जीत 
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - 5 जीत

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब रोहित शर्मा, युवराज सिंह छूट जाएंगे पीछे

IND vs PAK: टॉस का बॉस ही जीतेगा भारत-पाकिस्तान मैच! यकीन ना हो तो देख लो ये चौंकाने वाला आंकड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल