1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिर्फ ये 3 टीमें ही जीत पाई हैं एशिया कप का खिताब, जानें 1984 से 2022 तक कौन-कौन बना है विजेता

सिर्फ ये 3 टीमें ही जीत पाई हैं एशिया कप का खिताब, जानें 1984 से 2022 तक कौन-कौन बना है विजेता

 Written By: Govind Singh
 Published : Aug 11, 2023 06:29 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 06:29 pm IST

एशिया कप 2023 में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ तीन टीमों ने ही एशिया कप का खिताब जीता है।

Asia Cup Trophy- India TV Hindi
Asia Cup Trophy Image Source : TWITTER

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर 30 अगस्त से खेला जाना है। फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप में इस बार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप में खेल रही है। आइए जानते हैं, अब तक किन टीमों ने एशिया कप का खिताब जीता है। 

अभी तक इन टीमों ने जीता है खिताब 

एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी, तब से इसके 13 सीजन वनडे फॉर्मेट में खेले गए हैं। वहीं, 2 सीजन टी20 फॉर्मेट में खेले गए हैं। अभी तक एशिया कप के कुल 15 सीजन खेले जा चुके हैं, लेकिन भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका सिर्फ तीन टीमें ही एशिया कप का खिताब अपने नाम कर पाई हैं। बांग्लादेश की टीम ने तीन बार फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई है। 

इस टीम ने जीते सबसे ज्यादा खिताब

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत ने एशिया कप की ट्रॉफी 7 बार जीती है। श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तानी टीम ने सिर्फ 2 बार ही एशिया कप का खिताब जीता है। 

इस खिलाड़ी ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम है। उन्होंने एशिया कप के 25 मुकाबलों में 1220 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल है। वहीं, एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने चटकाए हैं। उन्होंने 24 मुकाबलों में 30 विकेट चटकाए थे। 

एशिया कप में हर बार की विजेता टीम

साल विजेता

1984 भारत

1986 श्रीलंका

1988 भारत

1990-91 भारत

1995 भारत

1997 श्रीलंका

2000 पाकिस्तान

2004 श्रीलंका

2008 श्रीलंका

2010 भारत

2012 पाकिस्तान

2014 श्रीलंका

2016 भारत

2018 भारत

2022 श्रीलंका

यह भी पढ़ें: 

Asia Cup 2023 से पहले ही पाकिस्तान बन सकता है ODI में नंबर-1 टीम, बन रहा ये नया समीकरण

ODI CWC 2023 : केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के साथ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल