1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया 2026–27 के लिए जारी किया शेड्यूल, न्यूजीलैंड और भारत के साथ होगी अहम सीरीज

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया 2026–27 के लिए जारी किया शेड्यूल, न्यूजीलैंड और भारत के साथ होगी अहम सीरीज

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 22, 2026 06:29 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 06:31 pm IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने रविवार को 2026-27 के इंटरनेशनल समर के लिए अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। आठ महीनों के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम 14 वेन्यू पर कुल 27 मैच खेलेगी।

Cricket Australia- India TV Hindi
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया Image Source : AP

Cricket Australia Schedule: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार (22 मार्च 2026) को 2026-27 के लिए अपना इंटरनेशनल कैलेंडर जारी कर दिया है। इस घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश सहित कई टीमों के खिलाफ सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। लेकिन व्यस्त शेड्यूल के मुताबिक उनकी टीम को इस सीरीज के लिए तैयारी का बहुत कम समय मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया को दिसंबर और मार्च के बीच 14 सप्ताह के अंदर 10 टेस्ट मैच खेलने हैं।

बांग्लादेश सीरीज के साथ होगा ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सत्र का आगाज

ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घरेलू सत्र की शुरुआत अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ करेगी। उनके इस घरेलू सीजन का अंत मार्च 2027 में एमसीजी में इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट मैच के साथ होगा।  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेड्यूल जारी करने के बाद कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का वह दौरा कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन जैसे खिलाड़ियों के लिए आखरी चुनौती होगी क्योंकि उन्होंने अभी तक भारत में कभी कोई सीरीज नहीं जीती है।

न्यूजीलैंड के साथ चार टेस्ट मैच खेलेगी ऑस्ट्रेलिया टीम

ऑस्ट्रेलिया बोर्ड द्वारा जारी किए गए इस शेड्यूल की एक बड़ी खासियत ये है कि उनकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। साल 1999 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन से ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9-13 दिसंबर के बीच पर्थ में, जबकि अगला मैच एडिलेड में 17-21 दिसंबर के बीच आयोजित होगा। तीसरा टेस्ट मेलबर्न में 26-30 दिसंबर के बीच होगा और सिडनी 4-8 जनवरी के बीच चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।

इंग्लैंड की टीम करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा

व्हाइट बॉल फॉर्मेट में, ऑस्ट्रेलियाई मेंस टीम 13 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच इंग्लैंड की मेजबानी करेगी, जिसमें तीन वनडे मैच और उसके बाद पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल सीरीज का आगाज पर्थ में होगा और इसका आखिरी मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज के दौरान मेलबर्न, सिडनी और ब्रिस्बेन में मुकाबले खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें

Virat Kohli Insta Story: क्या विराट ने RCB से की थी चार्टर्ड प्लेन की मांग? खुद ही बताई पूरी सच्चाई

PSL में दर्शकों की नो एंट्री, बिना फैंस के खाली स्टेडियम में होंगे मुकाबले, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल