1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India TV Poll: IPL 2024 में KKR की जीत का असली हीरो किसे मानते हैं? जानें इसपर फैंस की राय

India TV Poll: IPL 2024 में KKR की जीत का असली हीरो किसे मानते हैं? जानें इसपर फैंस की राय

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 29, 2024 04:16 pm IST,  Updated : May 29, 2024 04:16 pm IST

India Tv Poll: आईपीएल 2024 का सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के नाम पर रहा, जिसमें उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा 8 विकेट से मैच को अपने नाम किया।

Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। सभी फैंस को उम्मीद थी कि ये मैच रोमांचक देखने को मिलेगा, लेकिन केकेआर की टीम ने मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा करने के साथ 8 विकेट से जीत हासिल की और तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस सीजन केकेआर की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही थी और टीम ने फाइनल मुकाबले सहित कुल 16 मैच खेले जिसमें से उसे सिर्फ 3 में हार का सामना करना पड़ा। केकेआर के इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह टीम में मौजूद कई मैच विनर खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने खेल से कई मुकाबलों में एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

कौन है केकेआर टीम की जीत का असली हीरो

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तरफ से इस सीजन कई मैच विनर्स खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दिए, जिसमें प्रमुख तौर पर सुनील नारायण का नाम सबसे पहले आता है, जिन्होंने गेंद के साथ बल्ले से भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अदा किया। इसके अलावा दूसरा नाम केकेआर टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क हैं जिन्होंने क्वालीफायर-1 और फाइनल मुकाबले में घातक गेंदबाजी करने के साथ मैच को पूरी तरह से एकतरफा करने का काम किया। वहीं कप्तानी के मामले में श्रेयस अय्यर भी काफी बेहतर तरीके से टीम को पूरे टूर्नामेंट के दौरान साथ लेकर चलने में पूरी तरह से सफल रहे। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल जरूप उठ रहा है कि आखिरी आईपीएल 2024 में केकेआर की जीत का असली हीरो कौन है। इसको को लेकर लेकर इंडिया टीवी के खास पोल में फैंस से यही सवाल पूछा गया। इसपर फैंस ने अपनी राय रखी। आइए जानते हैं कि इंडिया टीवी के पोल पर लोगों ने क्या कहा?

India TV के पोल पर क्या रही फैंस की राय?

इंडिया टीवी ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से इस पोल के जरिए जब लोगों की राय जानना चाही, तो हजारों लोगों ने इस पर जवाब दिया। जिसमें से 40 फीसदी फैंस का मानना है कि केकेआर को साल 2024 के आईपीएल में विजेता बनाने में सबसे अहम भूमिका सुनील नारायण ने अदा की और उनका प्रजर्शन भी इसी बात की तरफ इशारा कर रहा है। नारायण ने जहां बल्ले से 488 रन बनाए हैं, तो वहीं गेंद से उन्होंने 17 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके बाद 24 फीसदी फैंस का मानना है कि श्रेयस अय्यर केकेआर की जीत के असली हैं, जबकि 23 फीसदी फैंस ने इस पोल में मिचेल स्टार्क को चुना है। वहीं 13 फीसदी फैंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2024 में जीत का हीरो किसी और माना है।

India TV Poll: IPL 2024 में KKR की जीत का असली हीरो किसे मानते हैं? जानें इसपर फैंस की राय
Image Source : INDIA TVIndia TV Poll: IPL 2024 में KKR की जीत का असली हीरो किसे मानते हैं? जानें इसपर फैंस की राय

ये भी पढ़ें

ICC Rankings: टी20 रैंकिंग में फेरबदल, इस खिलाड़ी ने अचानक की टॉप 10 में एंट्री

T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले आईसीसी रैकिंग में फेरबदल, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई का फायदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल