भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वेस्टइंडीज के कूलीज में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ भारत ने 2020 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। 112 रनों के लक्ष्य को भारत ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रवि कुमार को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
IND U19 vs BAN U19, Super League Quarter-Final 2 Live score