1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और अफगानिस्तान ने मिलकर बनाया नया रिकॉर्ड, साल 2018 का आंकड़ा छूटा पीछे

भारत और अफगानिस्तान ने मिलकर बनाया नया रिकॉर्ड, साल 2018 का आंकड़ा छूटा पीछे

 Published : Jun 08, 2026 10:57 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 10:57 am IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला रहा है। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 700 से ज्यादा रन बना दिए हैं। जो कि रिकॉर्ड है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच साल 2018 में टेस्ट मैच खेला गया था।

shubman gill and rishabh pant- India TV Hindi
शुभमन गिल और ऋषभ पंत Image Source : AP

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला इस वक्त खेला जा रहा है। मैच के तीसरे ही दिन वो कमाल हो गया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। हालांकि दोनों टीमों के बीच अब तक एक ही टेस्ट हुआ है और दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। लेकिन अब दोनों टीमों ने मिलकर एक मैच में सबसे ज्यादा स्कोर का नया रिकॉर्ड बना दिया है। यानी साल 2018 में जो रन बने थे, वो अब पीछे छूट गए हैं। 

साल 2018 में खेला गया था भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला

टेस्ट क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला साल 2018 में हुआ था। तब दोनों टीमों ने मिलकर 686 रन बनाए थे। उस मैच में भारत ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। उसमें शिखर धवन और मुरली विजय के शतक थे। इसके बाद जब अफगानि​स्तान की टीम उतरी तो उसने पहली पारी में केवल 109 रन ही बनाए। इसके बाद टीम को फॉलोआन का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 103 रन बनाए। इस तरह से दोनों टीमो ने मिलकर 686 रन बनाए थे। भारत ने इस मैच को पारी और 262 रनों के भारी अंतर से अपने नाम किया था। 

इस मुकाबल में भारत ने बना दिए 564 रन, शुभमन गिल और केएल राहुल ने लगाए शतक

अब इस मैच की बात करें तो भारत ने इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 564 रन बना दिए थे। इसमें सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के 100 और कप्तान शुभमन गिल की 126 रनों की अहम पारी रही। ऋषभ पंत ने 81 और वॉशिंगटन सुंदर ने भी 52 रनों का योगदान दिया। इसके बाद जब अफगानिस्तान की टीम मैदान पर उतरी तो उसने भी 100 से अधिक रन बना दिए। जब अफगानिस्तान के छह विकेट गिरे थे, तभी तक दोनों टीमों ने मिलकर 698 रन बना दिए। यानी साल 2018 का रिकॉर्ड टूट गया। जहां पिछली बार 30 विकेट गिरे थे, वहीं इस बार टीमों ने केवल 14 विकेट पर ही इतने रन बना दिए। 

अभी मैच जारी, कुछ और नए रिकॉर्ड बनने की संभावना

इसके बाद भी पारी जारी रही। अभी तो दोनों टीमों की पहली पारी भी समाप्त नहीं हो पाई है, इसके बाद एक एक और पारी खेली जाएगी। तब तक और भी रन बनेंगे। यानी देखना होगा कि दोनों टीमों जब मैच खत्म होगा, तब तक कितने और रन बनाने में कामयाब होती हैं। सीरीज में एक ही मैच खेला जा रहा है, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। 

यह भी पढ़ें  

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ऑलआउट के करीब, मानव सुथार को मिली चौथी सफलता

ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर, 25 साल के गेंदबाज को पहली बार मिला मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल