1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री, कोच ने दिया चोट पर अपडेट

IND vs AUS: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री, कोच ने दिया चोट पर अपडेट

 Published : Nov 05, 2025 03:38 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 03:38 pm IST

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा। इससे पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल ने नितीश कुमार रेड्डी को लेकर अपडेट दिया है।

nitish kumar reddy- India TV Hindi
नितीश कुमार रेड्डी Image Source : AP

India vs Australia T20I Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का अब चौथा मुकाबला खेला जाएगा। अब तक तीन मैच हो चुके हैं। इसमें से एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। इसके बाद दोनों टीमों ने एक एक मैच अपने नाम किया और सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। इस बीच चौथे मैच में टीम इंडिया के एक चोटिल खिलाड़ी की वापसी हो सकती है। इसको लेकर अब कोच ने बयान दिया है और इंजरी पर अपडेट दिया है। 

6 नवं​बर को खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का चौथा मुकाबला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर दिन गुरुवार को खेला जाएगा। सीरीज अभी बराबरी पर है, यानी जो भी टीम चौथा मैच जीतेगी, उसके लिए सीरीज जीत का चांस भी ज्यादा होगा। इस बीच मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच एल्बी मोर्कल मीडिया से बात करने आए और उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी को लेकर बयान दिया। मोर्कल ने बताया कि नितीश कुमार रेड्डी ने बुधवार को अपना सारा काम किया जो उन्हें करना चाहिए था। रेड्डी ने फील्डिंग, बैटिंग और बॉलिंग सभी में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद मोर्कल ने कहा कि अब हम आकलन के बाद ही पता लगाएंगे कि उनकी स्थिति क्या है। 

मोर्नी मोर्कल ने दिया नितीश कुमार रेड्डी पर अपडेट

भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच मोर्नी मोर्कल ने रेड्डी के खेलने या न खेलने का लेकर तो कोई अपडेट नहीं दिया, लेकिन उनकी इंजरी अब कैसी है, इसको लेकर जरूर बताया है। अब जब गुरुवार को मैच होगा, तभी पता चलेगा कि क्या नितीश कुमार रेड्डी अगला मैच खेल पाएंगे कि नहीं। नितीश कुमार गर्दन में ऐंठन के कारण पहले तीन टी20 मैचों के लिए चोटिल हो गए थे, जिससे उनकी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरने में बाधा आई। 

अक्षर पटेल या शिवम दु​बे की जगह मिल सकता है रेड्डी को मौका

अगर नितीश कुमार रेड्डी फिट हुए तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। यानी किसी एक खिलाड़ी को बाहर जाना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। वहीं शिवम दुबे को लेकर भी विचार किया जा सकता है, जो लगातार खेल रहे हैं। हालांकि इसका फैसला ये देखकर लिया जाएगा कि जिस मैदान पर मैच होगा, उसकी पिच कैसी है। यानी मैच से ठीक पहले ही फैसला होगा कि भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: शुभमन गिल और बाबर आजम को आईसीसी रैंकिंग में नुकसान, इस खिलाड़ी ने मारी लंबी छलांग

क्या विराट कोहली की बराबरी कर पाएंगे ​अभिषेक शर्मा, अब मिलेगा आखिरी चांस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल