1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच जीतने के बाद गदगद हुए कप्तान रोहित, इस प्लेयर की तारीफ में कही ये बड़ी बात

मैच जीतने के बाद गदगद हुए कप्तान रोहित, इस प्लेयर की तारीफ में कही ये बड़ी बात

 Written By: Govind Singh
 Published : Oct 20, 2023 06:00 am IST,  Updated : Oct 20, 2023 06:00 am IST

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी बात कही है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : GETTY

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। बांग्लादेश ने भारतीय टीम को जीतने के लिए 257 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारतीय टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल और विराट कोहली ने शानदार पारियां खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही। मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। 

इस खिलाड़ी की तारीफ की

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह एक अच्छी जीत थी, जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमने अच्छी शुरुआत नहीं की, लेकिन बीच के ओवरों में और अंत में मैच वापस खींच लिया। हमारी फील्डिंग शानदार रही है। यह ऐसा कुछ है, जिस पर आप कंट्रोल कर सकते है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर सकते हैं। गेंदबाज यह समझने में चतुर थे कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। रवींद्र जडेजा गेंद और कैच में शानदार थे। 

हम एक ग्रुप के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में मिलने वाले अवॉर्ड के लिए उन्होंने कहा कि ग्राउंड में किए गए प्रदर्शनों के लिए एक पदक। यह ऐसा है, जो आपको अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है। 

हार्दिक पांड्या के लिए कही ये बात 

स्टार ऑलराउंडर मैच में सिर्फ तीन गेंद ही फेंक पाए और वह चोटिल हो गए। इस पर रोहित शर्मा ने बोलते हुए कहा कि हार्दिक को थोड़ी तकलीफ हुई है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। इस तरह की चोट का हमें रोजाना आकलन करना होता है और जिस चीज की भी जरूरत होगी हम वह करेंगे। हम देखेंगे कि वह कैसा है इसके बाद अपना प्लान बनाएंगे। टीम में हर कोई दबाव से गुजर रहा है। फैंस भारी संख्या में आ रहे हैं। स्टैंड भरे हुए हैं, उन्होंने हमें निराश नहीं किया है, वे शानदार रहे हैं और मुझे यकीन है कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे। फैंस सपोर्ट करने आएंगे। 

भारत ने जीते हैं सभी मैच 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है और सभी चार मुकाबले जीते हैं। टीम के 8 अंक है और वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज बहुत ही शानदार फॉर्म में हैं। 

यह भी पढ़ें: 

छक्का लगाकर कोहली ने पूरा किया शतक, भारत को जीत दिलाकर बनाए ये बड़े कीर्तिमान

विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को इस मामले में छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।