1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs DERBY T20 Match : जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

IND vs DERBY T20 Match : जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jul 01, 2022 06:03 pm IST,  Updated : Jul 01, 2022 06:03 pm IST

भारतीय टीम डर्बी के काउंटी ग्राउंड में अपने पहले प्रै​क्टिस मैच  मैय मैच में डर्बीशायर से भिड़ेगी। 

Hardik Pandya and Dinesh Karthik- India TV Hindi
Hardik Pandya and Dinesh Karthik Image Source : PTI

Highlights

  • भारत और इंग्लैंड के बीच सात जुलाई से खेली जानी है टी20 सीरीज
  • इससे पहल भारतीय टीम आज डर्बीशायर से खेलेगी पहला प्रैक्टिस मैच
  • दूसरे प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम का नॉर्थम्पटनशायर से होगा मुकाबला

India vs Derbyshire, 1st T20 telecast YouTube Channal : हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया आयरलैंड को दो मैचों की सीरीज में हराकर अब इंग्लैंड पहुंच चुकी है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज सात जुलाई से खेली जानी है। इस बीच इससे पहले भारतीय टीम अपनी प्रैक्टिस शुरू करने जा रही है। भारत को सीरीज से पहले दो प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिलेगा, इसमें ज्यादातर वही खिलाड़ी खेलते हुए दिख सकते हैं जो आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में खेल रहे थे, हालांकि कुछ सीनियर खिलाड़ी हो सकता है कि रेस्ट करें और युवाओं को इस मैच में मौका देखकर परखा जाए। 

डर्बीशायर और नॉर्थम्पटनशायर से होंगे दो अभ्यास मैच 

जब टी20 सीरीज शुरू होगी तो उस टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी, लेकिन अभी कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं, सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है। भारतीय टीम डर्बी के काउंटी ग्राउंड में अपने पहले प्रै​क्टिस मैच  मैय मैच में डर्बीशायर से भिड़ेगी। काउंटी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन में फेरबदल करने की उम्मीद है। भारत रविवार को नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में दूसरे और अंतिम अभ्यास मैच में नॉर्थम्पटनशायर से भी खेलेगा। 

भारत में भारत बनाम डर्बीशायर T20 वार्म-अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत बनाम डर्बीशायर T20 वॉर्म-अप मैच के बीच लाइव स्ट्रीमिंग डर्बीशायर के Youtube चैनल पर उपलब्ध होगी।

कब शुरू होगा भारत बनाम डर्बीशायर T20 वार्म-अप मैच? 
भारत बनाम डर्बीशायर T20 वार्म-अप मैच 1 जुलाई को खेला जाएगा।

भारत बनाम डर्बीशायर T20 अभ्यास मैच किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम डर्बीशायर T20 वार्म-अप मैच रात 11:30 बजे भारतीय समय के अनुसार शुरू होगा।

भारत बनाम डर्बीशायर T20 अभ्यास मैच का स्थान क्या है? 
भारत बनाम डर्बीशायर T20 वार्म-अप मैच इंकोरा काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा

 

भारतीय टीम : संजू सैमसन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, अवेश खान, वेंकटेश अय्यर , ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई

डर्बीशायर टीम: शान मसूद (कप्तान), लुइस रीस, हेडन केर, वेन मैडसेन, ल्यूस डु प्लॉय, ब्रुक गेस्ट (विकेट कीपर), मैटी मैककिर्नन, एलेक्स ह्यूजेस, एलेक्स थॉमसन, मार्क वाट, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, अनुज दल, सैमुअल कोनर्स, बेन एचिसन, हिल्टन कार्टराईट, हैरी आया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल