1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 2nd T20I Weather Forecast: बर्मिंघम में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानिए एजबेस्टन की पिच का मिजाज

IND vs ENG 2nd T20I Weather Forecast: बर्मिंघम में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानिए एजबेस्टन की पिच का मिजाज

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 09, 2022 02:18 pm IST,  Updated : Jul 09, 2022 02:18 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारत सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है।

Edgbaston- India TV Hindi
Edgbaston Image Source : TWITTER

Highlights

  • भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 आज
  • एजबेस्टन की पिच पर हो सकती है रनों की बारिश
  • बर्मिंघम के मौसम का मिजाज पिछले टेस्ट मैच की तुलना में होगा अलग

खेल का फॉर्मेट बदला और साथ ही बदल गया टीम, मैच के फैसले और मौसम का मिजाज। टीम इंडिया को सीरीज के पांचवें रिशेड्यूल टेस्ट मैच में करारी शिकस्त मिली थी। इसके बाद शुरू हुई टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 50 रन रौंद दिया। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा शनिवार 9 जुलाई को होने वाले सीरीज के दूसरे टी20 में इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेने वाले। वे जानते हैं कि जॉस बटलर की टीम के पास मजबूत वापसी की पूरी ताकत है। आज भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा टी20 मैच बर्मिंघम, एजबेस्टन के उसी मैदान पर खेलना जाएगा जहां उसने पिछला टेस्ट मैच गंवाया था, पर इस दफा यहां का मौसम टेस्ट मैच से बिल्कुल अलग होगा।

दूसरे मैच के दौरान कैसा रहेगा बर्मिंघम का मौसम?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के दूसरे टी20 मैच के दौरान एजबेस्ट ग्राउंड के ऊपर धूप खिली रहेगी। भारतीय समय के अनुसार शाम 7.00 बजे मैच की पहली गेंद डाली जाएगी और तकरीबन रात के 11 बजे तक मैच खत्म होगा। इस दौरान, बर्मिंघम का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मैच के दौरान तापमान 17 डिग्री से 20 डिग्री के बीच रहेगा और आर्द्रता 48 से 54 फीसदी के बीच होने का अनुमान है।

एजबेस्टन की पिच पर होगी रनों की बारिश

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 से 5 जुलाई तक खेले गए टेस्ट मैच में बल्लेबाजों ने तेज रफ्तार से रन बनाए थे। चाहे भारत के ऋषभ पंत हों या इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, दोनों ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी। इससे टी20 सीरीज के दूसरे मैच में मिलने वाली पिच के मिजाज का अंदाजा लगाया जा सकता है। आठ साल पहले, 2014 में एजबेस्टन ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच पिछला टी20 खेला गया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 180 और भारत ने 177 रन बनाए थे।

तस्वीर साफ है, भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला सीरीज का दूसरा टी20 एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। अगर दोनों टीमों के बल्लेबाज रन बरसाएंगे, तो जाहिर है कि मुकाबला भी हाई वोल्टेज होगा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल