1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 3rd T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच, लाइव स्ट्रीमिंग और टाइमिंग की पूरी जानकारी

IND vs ENG 3rd T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच, लाइव स्ट्रीमिंग और टाइमिंग की पूरी जानकारी

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 10, 2022 02:16 pm IST,  Updated : Jul 10, 2022 02:16 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच की टाइमिंग, लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी।

INDIA and England teams- India TV Hindi
INDIA and England teams Image Source : GETTY

Highlights

  • भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच
  • टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
  • भारत टी20 सीरीज में इंग्लैंड से 2-0 से आगे

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों को जीतकर अजेय बढ़त बना ली है। भारत तीन टी20 की सीरीज में इंग्लैंड पर 2-0 की लीड बना चुका है, सीरीज मुट्ठी में आ चुकी है। अब कप्तान रोहित शर्मा की नजर इंग्लैंड में उस काम को अंजाम देने पर है जो अब तक नहीं हुआ।

इंग्लैंड vs भारत, तीसरा टी20 मैच

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ रविवार 10 जुलाई को सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया का टारगेट इंग्लिश जमीन पर पहली बार अंग्रेजों का क्लीन स्वीप कर इतिहास रचना होगा। भारतीय टीम ने सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को 49 रनों से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम भारत के 170 रन के जवाब में महज 17 ओवर में 121 के स्कोर पर आल आउट हो गई। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआट हो गई थी। भारत ने इस मैच को 50 रन से जीता था। यानी इस सीरीज में लगातार दो मुकाबलों में भारतीय गेंदबाज पूरी इंग्लिश टीम को पवेलियन भेज चुके हैं। कप्तान जॉस बटलर और उनकी टीम के लिए ये दयनीय स्थिति है।

आज होने वाले तीसरे मैच में बटलर एंड कंपनी क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी से बचने की हरसंभव कोशिश करेगी। वे पलटवार करने की रणनीति बना चुके होंगे और ये चीज इस मुकाबले को हाई वोल्टेज बना सकती है।  

इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा टी20 मैच कब और कहां होगा आयोजित?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में रविवार को खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा सीरीज का तीसरा मैच?

इंग्लैंड बनाम भारत सीरीज का तीसरा मैच भारतीय समय के अनुसार शाम के 7.00 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस 6.30 बजे होगा।

कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पिछले दोनों टी20 मैच की तरह सीरीज का तीसरा मैच भी अंग्रेजी में सोनी सिक्स और हिंदी में सोनी टेन 3 पर टेलीकास्ट होगा, जहां आप इसे लाइव देख सकते हैं।

कहां होगी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप इस मुकाबले का लुत्फ इंटरनेट के माध्यम से लेना चाहते हैं, तो यह आपके लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल पर भी उपलब्ध होगा। इस पूरी सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर की जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल