1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK, Women's World Cup 2022, Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच

IND vs PAK, Women's World Cup 2022, Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 05, 2022 05:39 pm IST,  Updated : Mar 05, 2022 05:39 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ICC वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है।

IND vs PAK, Women's World Cup 2022- India TV Hindi
IND vs PAK, Women's World Cup 2022 Image Source : PAKISTAN CRICKET (@THEREALPCB)

India vs Pakistan IND vs PAK, ICC Women's World Cup 2022 Live Streaming: When and where to watch Ind vs Pak on TV, online

ICC महिला वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 4 मार्च से न्यूजीलैंड में हो चुका है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ICC वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजरें दमदार जीत के साथ वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज करने पर टिकी होंगी। भारत और पाकिस्तान महिला टीमों के बीच हेड टू हेड की बात की जाए तो अब तक 10 बार दोनों टीमों का वनडे में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान हर बार भारतीय टीम को जीत मिली है। वनडे में दोनों टीमों की 3 बार भिड़ंत देखने को अब तक मिल चुकी है।

ऐसे में आइए जानते हैं ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2022 में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले जुड़ी अहम जानकारी-   

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महिला वर्ल्ड कप का चौथा मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच ICC महिला वर्ल्ड कप का चौथा मुकाबला बे ओवल, माउंट माउंगानुई के मैदान पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप का चौथा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप के चौथे मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर किया जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल