1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights India vs South Africa 1st Test Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने 146 रनों की लीड ली

Highlights India vs South Africa 1st Test Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने 146 रनों की लीड ली

 Written By: India TV Sports Desk
 Updated : Dec 28, 2021 09:47 pm IST

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन 146 रनों की लीड ले ली है। केएल राहुल और नाइट वॉचमैन शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं।

Live India vs South Africa 1st Test Day 3- India TV Hindi
Live India vs South Africa 1st Test Day 3 Image Source : GETTY

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट का तीसरा दिन भारत के पक्ष में रहा। भारतीय टीम ने आज साउथ अफ्रीका को 197 रनों पर ढेर किया और दूसरी पारी की शुरुआत भी कर दी। भारतीय टीम ने 146 रनों की लीड ले ली है। हालांकि टीम इंडिया का एक विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिर चुका है। अग्रवाल 4 रन बना कर मार्को जानसेन का शिकार बन गए थे।

आपको बता दें कि भारत ने अपनी पहली पारी में 327 रन बनाए थे। फिर साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 197 रन ही बनाए। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आज पांच विकेट चटकाए थे।

 

Latest Cricket News

india vs south africa live score india vs south africa 1st test day 3 ind vs sa live score online updates

Auto Refresh
Refresh
  • 9:33 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    भारत की 146 रनों की लीड के साथ आज का खेल हुआ समाप्त, कल एक भी गेंद न डलने के बाद आज 18 विकेट गिरे। इसके साथ आज स्लो ओवर रेट के कारण 9 ओवर कम डाले गए..

  • 9:31 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    तीसरे दिन का खेल खत्म

    तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है और उनका स्कोर 16/1 है। क्रीज पर केएल राहुल (5) और शार्दुल ठाकुर (4) हैं।

  • 9:27 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    नाइट वॉचमैन के तौर पर शार्दुल ठाकुर उतरे
     

  • 9:26 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    मार्को जानसेन ने भारत दिया बड़ा झटका, मयंक अग्रवाल 4 रन बना कर हुए आउट

  • 9:05 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    भारतीय टीम की दूसरी पारी हुई शुरू

    केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर उतरे
     

  • 8:55 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    कुछ ही देर में भारतीय टीम के खिलाड़ी अपनी दूसरी पारी का आगाज करने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

  • 8:55 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    62.3 ओवर में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने पवेलियन भेज दिया। वे महज 197 रन ही बना सके। मैच की दूसरी पारी के बाद साउथ अफ्रीका टीम इंडिया से 130 रनों से पीछे है।

  • 8:53 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    ऑलआउट!

    तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही भारत ने साउथ अफ्रीका को 197 पर ढेर कर दिया
     

  • 8:50 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    62 ओवर का खेल खत्म

    आज के आखिरी सेशन में 62वें ओवर के खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 193/9 हो गया है। आज के लगभग सभी सेशन भारत के नाम होते नजर आए।

  • 8:49 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    रबाडा के विकेट के साथ शमी ने पूरे किए अपने 200 टेस्ट विकेट

  • 8:48 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    रबाडा आउट, शमी का पांचवां विकेट

    मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में आज अपना छठा पांच विकेट हॉल लिया, उन्होंने ये कारनामा 61.5 ओवर में कगिसो रबाडा को आउट कर किया। 25 रन बना कर रबाडा ने ऋषभ पंत को अपना कैच थमा दिया।

  • 8:25 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    साउथ अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा

    57 ओवर के समाप्त होने के साथ शार्दुल ठाकुर को मार्को जानसेन अपना विकेट थमा गए। जानसेन 19 रन बना कर पवेलियन लौटे।

  • 7:58 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    51 ओवर का खेल समाप्त

    51 ओवर के खेल में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खो कर 160 रन बनाए

  • 7:40 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    बवुमा आउट

    अर्धशतक बनाते ही बवुमी को मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत को मिली 7वीं विकेट। 

  • 7:39 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    बवुमा का अर्धशतक

    मोहम्मद शमी की गेंद पर चौका लगाकर बवुमा ने 16वां अर्धशतक पूरा किया। मेजबान 144/6

  • 7:34 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    शमी ने दिलाई 6ठीं सफलता

    मोहम्मद शमी ने वियान मुलडर को आउट कर भारत को 6ठीं विकेट दिलाई है। उनकी यह इस पारी की तीसरी सफलता है। 

  • 7:15 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    टेम्बा बावुमा ने लगाया शानदार चौका

    बवुमा भारत के खिलाफ पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 42वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी पर उन्होंने लगातार दो चौके लगाए हैं और वह 45 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

  • 7:04 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    चायकाल के बाद खेल शुरू

    चायकाल के बाद खेल शुरू हो चुका है। इस सेशन का पहला ओवर शार्दुल ठाकुर डाल रहे हैं जिन्होंने डी कॉक के रूप में भारत को 5वीं सफलता दिलाई है। भारत की नजरें इसी सेशन में मेजबानों की पहली पारी को समेटने पर होगी।

  • 6:44 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    टी ब्रेक!

    दूसरा सेशन खत्म हुआ, अब तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 109/5 का है।

  • 6:27 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    साउथ अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन

    शार्दुल ठाकुर ने क्विंटन डी कॉक (34) को पवेलियन भेजा, क्रीज पर उतरे वियान मुल्डर

  • 6:12 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे

    32 ओवर के बाद बावुमा और डी कॉक ने मिल कर साउथ अफ्रीका के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया

  • 5:55 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    28वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेते ही डी कॉक और बावुमा की अर्धशतकीय साझेदारी हुई पूरी

  • 5:54 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    क्विंटन डी कॉक और टेंबा बावुमा ने क्रीज पर अपने पांव जमा लिए हैं, डी कॉक ने 27 ओवर के बाद 17 और बावुमा ने 25 रन बनाए हैं। 27 ओवर के बाद प्रोटीज का स्कोर 81/4 है

  • 5:38 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    23 ओवर समाप्त

    साउथ अफ्रीका ने 23 ओवर खेल लिए जिसमें उन्होंने 4 विकेट खोकर 64 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर बावुमा (16) और डी कॉक (11) मौजूद हैं।

  • 4:54 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    15 ओवर हुए खत्म

    15 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 33/4

  • 4:44 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    साउथ अफ्रीका को चौथा झटका

    सिराज ने 12.5 ओवर में रैसी वैन डर डुसेन (3) का चटकाया विकेट

  • 4:38 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    शमी ने दिलाई टीम इंडिया को तीसरी सफलता

    एडन मार्क्रम को मोहम्मद शमी ने किया क्लीन बोल्ड, 13 रन बना कर लौटे पवेलियन

  • 4:28 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    10 ओवर समाप्त

    10 ओवरों में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 30 रन बनाए। क्रीज पर रैसी वैन डर डुसेन (1) और एडन मार्क्रम (13) मौजूद

  • 4:17 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    शमी ने झटका विकेट

    लंच के बाद पहले ही ओवर में भारत ने अच्छी शुरुआत की है। शमी ने पीटरसन को आउट कर 15 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। 

  • 3:39 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लंच का ऐलान

    7 ओवर की समाप्ति के साथ ही लंच का ऐलान हो गया है। साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। मारक्रम 9 और पीटरसन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 3:29 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    6 ओवर पूरे

    साउथ अफ्रीका का 6 ओवर बाद स्कोर- 16/1. एडन मार्करम 9 और कीगन पीटरसन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 3:06 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    विकेट

    पहले ओवर में बुमराह ने दिलाई पहली सफलता, डीन एल्गर 1 रन बना कर हुए आउट

  • 3:05 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    शुरू हुई साउथ अफ्रीका की पहली पारी, बुमराह डाल रहे हैं पहला ओवर

  • 2:53 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    भारत की पहली पारी हुई समाप्त

    बुमराह के विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की पहली पारी भी खत्म हुई, टीम इंडिया ने पहली पारी में 327 रन बनाए

  • 2:49 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    साउथ अफ्रीका को मुकाबले की पहली पारी खत्म करने के लिए महज एक विकेट की दरकार है
     

  • 2:33 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    ड्रिंक्स ब्रेक!

    भारत के लिए 278/3 के स्कोर से शुरू हुआ आज का दिन ड्रिंक्स ब्रेक कर 309/9 हो गया।

  • 2:31 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

     शार्दुल ठाकुर (4) के बाद शमी (8) ने खोया विकेट, बुमराह-सिराज क्रीज पर मौजूद

  • 2:25 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    Wicket!

    रबाडा ने चटकाया शार्दुल ठाकुर (4) का विकेट

  • 2:21 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    भारत ने बनाए 300 रन

    भारतीय टीम ने 98.5 ओवर में सात विकेट खोकर अपने 300 रन पूरे कर लिए हैं

  • 2:20 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    पंत (8) का कैच वैन डर डुसेन ने लपका, मोहम्मद शमी क्रीज पर उतरे

  • 2:14 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    4 रन बना कर अश्विन आउट

    रबाडा ने बनाया अश्विन को शिकार, शार्दुल ठाकुर क्रीज पर उतरे

  • 2:07 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    राहुल के बाद रहाणे भी आउट

    48 रन बना कर डी कॉक ने भेजा रहाणे को पवेलियन भेजा
     

  • 2:01 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    10वीं नो बॉल

    साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने इस मुकाबले की पहली पारी में कुल 10 नो बॉल डाल दी हैं
     

  • 1:55 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    राहुल के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे ऋषभ पंत

  • 1:50 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    94 ओवर के बाद भारत का स्कोर 278-4

    इस ओवर में रबाडा ने दो बार नो बॉल डाली और एक विकेट भी चटकाया, राहुल के रूप में आज का पहला विकेट गिरा

  • 1:48 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    93 ओवर के बाद भारत का स्कोर 276-3 (केएल राहुल 123, अजिंक्य रहाणे 43)

    ओवर की शुरुआत में रहाणे ने फाइन लेग की ओर गेंद को भेजा और एक सिंगल लिया। दो गेंदों के बाद राहुल ने आज का अपना पहला रन लिया।

  • 1:33 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    आज का खेल हुआ शुरू

    कगिसो रबाडा डाल रहे हैं आज का पहला ओवर, रहाणे स्ट्राइक पर

  • 1:29 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    आज आसमान साफ नजर आ रहा है और कहा जा रहा है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में आज पूरे दिन का खेल खेला जाएगा।

  • 1:28 PM (IST)
    Posted by Varsha Singh

    कुछ ही मिनट में शुरू होने वाला है आज का मुकाबला

  • 1:23 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    वक्त पर शुरु होगा तीसरे दिन का खेल

    तीसरे दिन मौसम पूरी तरह से सेंचुरियन में साफ नजर आ रहा है और खेल अपने समय पर शुरु होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल