IND vs SA Cricket Match: लखनऊ में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 धुंध की वजह से रद्द हो गया है। इस मैच के लिए अंपायर ने कुल छह बार मैदान का इंस्पेक्शन किया लेकिन अंत में उन्होंने इसे रद्द कर दिया। धुंध की वजह से इस मैच में टॉस तक नहीं हो पाया। अंपायर ने शाम 6:50, 7:30, 8:00, 8:30, 9:00 और 9:25 में मैदान का इंस्पेक्शन किया लेकिन वहां के हालात में कोई सुधार होता हुआ नहीं दिखा। इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार कोई टी20 मैच स्मॉग की वजह से रद्द हुआ है। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत इस वक्त 2-1 से आगे है।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs SA Cricket Match Score: चौथा टी20 मैच हुआ रद्द, धुंध की वजह से नहीं फेंका जा सका एक भी गेंद
IND vs SA Cricket Match Score: चौथा टी20 मैच हुआ रद्द, धुंध की वजह से नहीं फेंका जा सका एक भी गेंद
IND vs SA Cricket Match: टी20 सीरीज का चौथा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होना था। लेकिन धुंध की वजह से इस मैच को रद्द करना पड़ा। टीम इंडिया इस सीरीज में फिलहाल आगे है।
IND vs SA 4th T20I Live
-
9:32 PM (IST) Dec 17, 2025
चौथा टी20 मैच हुआ रद्द
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला मैच रद्द हो गया है। घने कोहरे की वजह से इस मैच में टॉस भी नहीं हो पाया और अंत में अंपायर ने इसे रद्द करने का फैसला किया।
-
9:08 PM (IST) Dec 17, 2025
अब 9:25 पर होगा अगला इंस्पेक्शन
चौथा टी20 मैच अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। अंपायर्स रात के 9 बजे मैदान पर इंस्पेक्शन के लिए आए। इस दौरान उन्होंने फैसला लिया कि अब वो अगला इंस्पेक्शन रात 9 बजकर 25 मिनट पर करेंगे। इसके बाद इस मुकाबले को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा।
-
8:39 PM (IST) Dec 17, 2025
IND vs SA: अब रात के 9 बजे होगा अगला इंस्पेक्शन
लखनऊ में धुंध कम होने का नाम नहीं ले रही। इसी वजह से टॉस में लगातार देरी हो रही है। साढ़े 8 बजे अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल भी वहां मौजूद थे। उन्होंने लंबे समय तक अंपायर से बात की और उसके बाद इंस्पेक्शन का समय फिर चेंज हुआ है। अंपायर अब रात 9 बजे फिर से निरीक्षण करेंगे।
-
8:21 PM (IST) Dec 17, 2025
क्या है इस मैच का कट ऑफ टाइम?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। टॉस में लगातार देरी हो रही है। ऐसे में अगर अंपायर्स को पांच-पांच ओवर का मैच करवाना है तो इसके लिए उन्हें कम से कम 9:46 में मैच शुरू करना होगा, यही इस मैच का कट ऑफ टाइम है।
-
8:10 PM (IST) Dec 17, 2025
पिच को कवर किया गया
चौथे टी20 मैच में लगातार देरी हो रही है। धुंध की वजह से इस मैच के लिए अभी तक टॉस नहीं हो पाया है। अब अंपायर्स ने ये फैसला लिया है कि वो रात के 8:30 बजे मैदान निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अब पिच को कवर कर दिया गया है। पिच पर लगातार ओस पड़ रही है जिस वजह से उन्होंने इसे कवर कर दिया गया है।
-
8:08 PM (IST) Dec 17, 2025
साढ़े 8 बजे फिर होगा निरीक्षण
लखनऊ में खेला जाने वाले चौथे टी20 में टॉस में लगातार देरी का सिलसिला जारी है। अंपायर ने एक बार फिर इंस्पेक्शन का टाइम बदल दिया गया है। अब रात के 8:30 बजे मैदान का इंस्पेक्शन किया जाएगा।
-
7:59 PM (IST) Dec 17, 2025
पिच पर चलाए जा रहे हैं रोलर
इकाना क्रिकेट स्टेडियम से अच्छी खबर आई है। इस मैच के लिए अगला इंस्पेक्शन रात 8 बजे होगा, लेकिन इस दौरान पिच पर लगातार रोलर चलाए जा रहे हैं। ऐसे में अब फैंस के मन में हल्की उम्मीद जगी है कि उन्हें यहां कुछ ओवर का मैच देखने के लिए मिल सकता है।
-
7:49 PM (IST) Dec 17, 2025
लखनऊ में लगातार बढ़ रही है धुंध
लखनऊ टी20 मैच में टॉस में लगातार देरी का सिलसिला जारी है। वहीं जैसे जैसे समय बढ़ रहा है वहां धुंध बढ़ रही है। ऐसे में इस मैच का हो पाना मुश्किल लग रहा है। ये बात तो पक्की है कि अगर ये मुकाबला शुरू भी होता है तो वहां ओवर्स में कटौती की जाएगी। मतलब ये मैच 20-20 ओवर का नहीं होगा।
-
7:39 PM (IST) Dec 17, 2025
अब 8 बजे होगा मैदान का निरीक्षण
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच के लिए टॉस भारतीय समयनुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होना था। लेकिन कोहरे की वजह से इस मैच में लगातार देरी हो रही है। इस मैच के लिए शाम 6 बजकर 50 मिनट पर पहला इंस्पेक्शन हुआ, उसके बाद शाम 7 बजकर 30 मिनट पर दूसरा इंस्पेक्शन हुआ। अब अंपायर रात 8 बजे अंपायर्स मैदान का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद इस मैच को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा।
-
7:27 PM (IST) Dec 17, 2025
सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया है आगे
पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया इस वक्त 2-1 से आगे चल रही है। भारत ने सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया था। वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से हराया था। तीसरे टी20 मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
-
7:11 PM (IST) Dec 17, 2025
चौथे टी20 मैच पर छाए संकट के बादल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के चौथे टी20 मैच पर संकट के बादल छाए हुए हैं। कोहरे की वजह से इस मैच में देरी हुई है। 7 बजकर 30 मिनट पर मैच अधिकारी मैदान पर आकर निरीक्षण करेंगे इसके बाद इस मैच को लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा।
-
6:57 PM (IST) Dec 17, 2025
अगला निरीक्षण 7:30 पर होगा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का कारवां लखनऊ पहुंच गया है, जिसमें इकाना क्रिकेट स्टेडियम में काफी ज्यादा धुंध होने की वजह से अब तक टॉस नहीं हो सका है, जिसमें अंपायर्स ने अब 7:30 बजे निरीक्षण करने का फैसला लिया है, जिसके बाद मुकाबला कराने या नहीं कराने पर फैसला लिया जाएगा।
-
6:47 PM (IST) Dec 17, 2025
लखनऊ में ऐसा है मौसम का हाल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन वहां पर काफी ज्यादा धुंध होने की वजह से अब तक टॉस नहीं हो सका है। वहीं यहां के मौसम को लेकर बात की जाए तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।
-
6:38 PM (IST) Dec 17, 2025
IND vs SA: चौथे टी20 के लिए टॉस में हुई देरी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में टॉस में देरी हुई है। दरअसल लखनऊ में इस वक्त काफी ज्यादा कोहरा है जिस वजह से टॉस में देरी हुई है। अंपायर 6:50 में ग्राउंड का इंस्पेक्शन करेंगे।
-
6:34 PM (IST) Dec 17, 2025
शुभमन गिल हुए चौथे टी20 मैच से बाहर
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चौथे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। उनके पैर में चोट लगी है, इसी वजह से वह इस मैच से बाहर हो गए हैं। इस सीरीज के तीन मैच में शुभमन गिल के बल्ले से रन नहीं निकले थे।
-
6:22 PM (IST) Dec 17, 2025
क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इस सीरीज में भी एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। जब से वह आईपीएल में ट्रेड होकर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं उसके बाद से उन्हें भारत के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। अब इस मैच में उन्हें मौका मिलता है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।
-
6:06 PM (IST) Dec 17, 2025
शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव खेलना चाहेंगे बड़ी पारी
टीम इंडिया इस सीरीज में अब तक 2 मैच जीतने में कामयाब रही है। लेकिन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस सीरीज में नहीं चला है। ऐसे में ये दोनों बल्लेबाज बचे हुए दो मैचों में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
-
5:56 PM (IST) Dec 17, 2025
जसप्रीत बुमराह भी नहीं खेले थे तीसरा टी20 मैच
धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे। मिली जानकारी के मुताबिक बुमराह के कोई करीबी इस वक्त अस्पताल में भर्ती है, जिस वजह से उन्हें अचानक घर लौटना पड़ा। वह चौथे टी20 मैच में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता।
-
5:46 PM (IST) Dec 17, 2025
अक्षर पटेल हो चुके हैं सीरीज से बाहर
टीम इंडिया को सीरीज के बचे हुए दो मैचों से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमार होने की वजह से चौथा और पांचवां टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है। पहले दो मैच में अक्षर ने गेंद और बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था।
-
5:35 PM (IST) Dec 17, 2025
इस मैच के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
चौथे टी20 मैच के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड कुछ इस प्रकार से है
एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्खिया, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी जोरजी
-
5:34 PM (IST) Dec 17, 2025
IND vs SA: चौथे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद