Highlights, India Vs West Indies 1st T20I
India Vs West Indies 1st T20I: भारत ने पहले T20I वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 157 रन बनाए जिसमें निकोलस पूरन के 61 रनों का अहम योगदान रहा। इसके जवाब में भारत ने 6 विकेट खोकर 19वें ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।
भारत (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन, रोहित शर्मा (C), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (Wk), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (Wk), रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (C), रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, फैबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल।