1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs West Indies 3rd T20I LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत vs वेस्टइंडीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत vs वेस्टइंडीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 19, 2022 05:57 pm IST,  Updated : Feb 19, 2022 06:00 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज तीसरे T20I में एक दूसरे का सामना करेंगे। 3 मैचों की T20I सीरीज का ये आखिरी मैच है जिसमें वेस्टइंडीज के सामने सम्मान बचाने की चुनौती होगी।

विराट कोहली - India TV Hindi
विराट कोहली  Image Source : TWITTER/ BCCI

India vs West Indies 3rd T20 Live Streaming: When and where to watch IND vs WI T20I match on TV and online

India vs West Indies Live Streaming, 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज तीसरे T20I में एक दूसरे का सामना करेंगे। 3 मैचों की T20I सीरीज का ये आखिरी मैच है जिसमें वेस्टइंडीज के सामने सम्मान बचाने की चुनौती होगी। भारत के दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम अभी तक एक भी मैच जीत नहीं पाई है। वहीं, भारत के पास इस मैच में जीत हासिल कर मेहमान टीम लगातार दूसरी सीरीज में सूपड़ा साफ करने का बेहतरीन मौका है। 

आइए जानते हैं तीसरे टी20 मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच रविवार (20 फरवरी) को खेला जाएगा। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे से शुरू होगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से शुरू हो जाएगा। मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले टॉस होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच को टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी, मोबाइल पर मैच कैसे देखें?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप के जरिए मोबाइल पर देख सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल