1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM : भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के मैच कितने बजे होंगे शुरू, नोट कर लीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

IND vs ZIM : भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के मैच कितने बजे होंगे शुरू, नोट कर लीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

 Published : Jul 02, 2024 12:41 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 12:41 pm IST

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को खेला जाएगा। मुकाबले में दिन में ही शुरू हो जाएंगे, जो शाम तक खत्म होंगे। टाइम नया है, इसलिए इसे नोट कर लीजिए।

shubman gill - India TV Hindi
भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के मैच कितने बजे होंगे शुरू Image Source : GETTY

India vs Zimbabwe Match Time Details: भारतीय टीम अब अपनी अगली सीरीज के लिए तैयार है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज होना है। भारतीय टीम का ऐलान इसके लिए पहले ही किया जा चुका था, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। टी20 की विश्व विजेता टीम के कई खिलाड़ी इस सीरीज से रेस्ट कर रहे हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी तो पहले ही टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं। इस बीच अब आपको ये जान लेना जरूरी है कि इन मैचों को आप भारत में कितने बजे से देख सकेंगे, क्योंकि मैचों का समय बदला हुआ है, अगर जरा सी भी चूक हुई तो मुकाबले छूट सकते हैं। 

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को खेला जाएगा। इस दिन शनिवार है। इसके अगले ही दिन यानी रविवार को दूसरा मैच हो जाएगा। यानी बैक टू बैक लगातार दो मैच होंगे। ये सभी मुकाबले भारत में शाम को साढ़े चार बजे से शुरू होंगे, इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक चार बजे टॉस होगा। मुकाबले रात आठ से साढ़े आठ बजे तक खत्म भी हो जाएंगे। अभी तक आप टी20 वर्ल्ड कप देख रहे थे। भारतीय टीम के मैच रात में आठ बजे शुरू हो रहे थे, वहीं सुबह 6 बजे भी मैच जारी थे। इसलिए आपको अब नए समय पर मुकाबले देखने का मौका मिलेगा, इसलिए समय को नोट कर लीजिए। 

युवा खिलाड़ियों पर रहने वाली है सीरीज के दौरान नजर 

पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। यानी एक हफ्ते में 5 मैच हो जाएंगे। इसके लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम जिम्बाब्वे के हरारे के लिए रवाना हो चुकी है। सारे के सारे मैच जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में ही खेले जाने हैं। यह सीरीज वैसे तो खास नहीं है, लेकिन इसके लिए युवा खिलाड़ियों पर ​बीसीसीआई ने भरोसा जताया है। लिहाजा आईपीएल में अपने खेल से धाक जमाने वाले खिलाड़ियों के पास मौका होगा कि वे अपने आप को इंटरनेशनल क्रिकेट में भी साबित करें। देखना होगा कि युवा भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करने में कामयाब होती है। 

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया :  शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

यह भी पढ़ें 

राहुल द्रविड़ की अब सामने आई ड्रेसिंग रूम के अंदर की इमोशनल स्पीच, इस चीज की पड़ गई कमी, देखें Video

भारतीय टीम के बारबाडोस से रवाना होने को लेकर आई राहत भरी खबर, एयरपोर्ट का परिचालन इतने घंटों में हो सकता शुरू

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल