1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा बदलाव, जिम्बाब्वे का खिलाड़ी चोटिल, रिप्लेसमेंट का ऐलान

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा बदलाव, जिम्बाब्वे का खिलाड़ी चोटिल, रिप्लेसमेंट का ऐलान

 Published : Jul 23, 2026 02:19 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 02:20 pm IST

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। इससे पहले मिल्टन शुम्बा बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इनोसेंट काइया को टीम में भर्ती किया गया है।

innocent kaia- India TV Hindi
इनोसेंट काइया Image Source : AP

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होना है। सीरीज का पहला मुकाबला अब से कुछ ही देर बाद शुरू होगा, लेकिन इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी मिल्टन शुम्बा बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इनोसेंट काइया को टीम में जगह दी गई है। ये बदलाव पहला मैच शुरू होने से कुछ ही देर पहले किया गया है। 

जिम्बाब्वे ने 22 जुलाई को किया था सीरीज के लिए टीम का ऐलान

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए एक दिन पहले यानी 22 जुलाई को अपने स्क्वाड का ऐलान किया गया था। उस वक्त मिल्टन शुम्बा को भी टीम में शामिल किया गया था, लेकिन मैच वाले दिन करीब दो बजे अचानक ऐलान किया गया कि शुम्बा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। जिम्बाब्वे की ओर से साथ ही उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। इनोसेंट काइया को टीम में जगह दी गई। फिलहाल काइया को पहले ही मैच के लिए टीम में लिया गया है। जानकारी में बताया गया है कि शुम्बा का मंगलवार को स्कैन हुआ था, जब उसकी रिपोर्ट सामने आई, तब पता चला कि उनकी हैमस्ट्रिंग थोड़ी से गंभीर है, इसके बाद से फैसला किया गया। 

लंबे समय बाद हुई है इनोसेंट काइया की टीम में वापसी

अभी हाल ही में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। उसमें उन्होंने सभी मैच खेले और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया था। हालांकि बीच में काफी वक्त के लिए शुम्बा टीम से बाहर हो गए थे। बांग्लादेश सीरीज से पहले शुम्बा ने आखिरी मैच 2022 में खेला था। ये उनकी वापसी थी, लेकिन एक ही सीरीज के बाद वे फिर से बाहर हो गए हैं। टीम में जिन इनोसेंट काइया को लगा गया है, उन्होंने भी अपना आखिरी मैच साल 2024 में खेला था। अब उनकी भी वापसी हो रही है। 

चार दिन में खेले जाएंगे सीरीज के तीन मुकाबले

आपको याद दिला दें कि सीरीज का पहला मैच आज यानी 23 जुलाई को है। इसके बाद 25 और 26 जुलाई को लगातार दो और मैच खेले जाएंगे। यानी चार दिन के भीतर तीन मैच हो जाएंगे। जिम्बाब्वे की टीम बांग्लादेश से तीन मैचों की सीरीज हार चुकी है। उन्हें एक मैच में जीत मिली थी, लेकिन दो मैच बांग्लादेश ने अपने नाम किए थे। उधर टीम इंडिया इंग्लैंड से पांच मैचों की टी20 सीरीज के चार मैच हारकर यहां आई है। एक मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। अब देखना होगा कि पहले मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है। 

जिम्बाब्वे की पूरी टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट काइया, रिचर्ड नगारवा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुजराबानी, बेन करन, तफादज़वा त्सिगा, न्यूमैन न्यामहुरी। 

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा में सिक्सर किंग बनने की जंग, भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज होगी अहम

आज भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए कितने पैसे खर्च होंगे, फ्री में टीवी पर देखने का एक आसान तरीका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल