1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने स्क्वाड का किया ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने स्क्वाड का किया ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 22, 2026 12:11 pm IST,  Updated : Jul 22, 2026 12:11 pm IST

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उन्होंने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुछ खिलाड़ियों की जहां वापसी हुई है तो वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज तफाद्जवा त्सिगा को पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है।

Zimbabwe Cricket Team- India TV Hindi
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम Image Source : AP

जिम्बाब्वे की टीम को अपने घर पर 23 जुलाई से भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर जिम्बाब्वे क्रिकेट की तरफ से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। जिम्बाब्वे ने अपनी पिछली टी20 सीरीज हाल में ही घर पर बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे देखते हुए स्क्वाड में तीन बदलाव किए गए हैं। ऑलराउंडर वेस्ली मधेवेरे के अलावा तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहूरी भी चोट से उबरने के बाद जहां 15 सदस्यीय स्क्वाड में वापसी की है तो वहीं पहली बार टी20 टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज तफाद्जवा त्सिगा को जगह मिली है। इस सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा संभालते हुए दिखाई देंगे।

बेनेट, बर्ल और मुजरबानी पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जहां जिम्बाब्वे की टीम को 23 जुलाई को खेलना है तो वहीं अगले दो मैच 25 और 26 जुलाई को खेले जाएंगे जिसमें सीरीज के तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे की तरफ से घोषित किए गए स्क्वाड में ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल के अलावा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी का नाम भी शामिल है जिसमें इन तीनों खिलाड़ियों की गिनती अनुभवी प्लेयर्स में की जाती है। ऐसे में सिकंदर रजा के अलावा उनका भी प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है। इस टी20 सीरीज के लिए तनाका चिवांगा जिनको न्यामहूरी की जगह टीम में शामिल किया गया था वह अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वाड

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी, मिल्टन शुम्बा, तफाद्जवा त्सिगा।

जिम्बाब्वे ने सिर्फ तीन टी20 मैचों में भारत को दी है मात

टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी अच्छा नहीं है। दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 11 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं जिम्बाब्वे सिर्फ तीन मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सकी है। ऐसे में उनके लिए ये सीरीज बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के लिए अब परीक्षा की घड़ी, जोफ्रा आर्चर वाली रणनीति अपना सकती है जिम्बाब्वे की टीम

"पिछले चार महीनों में देखा काफी उतार-चढ़ाव"; वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले आया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल