1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरी ओवर में भारत को मिलते-मिलते रह गया विकेट, स्टंप पर गिरने से ऐसे बचा अंग्रेज बल्लेबाज

आखिरी ओवर में भारत को मिलते-मिलते रह गया विकेट, स्टंप पर गिरने से ऐसे बचा अंग्रेज बल्लेबाज

 Published : Jul 04, 2025 12:13 am IST,  Updated : Jul 04, 2025 12:17 am IST

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और दूसरे दिन इंग्लैंड के तीन विकेट चटका दिए। इंग्लैंड की टीम अभी भी भारत से 510 रन पीछे है।

प्रसिद्ध कृष्णा और हैरी ब्रूक- India TV Hindi
प्रसिद्ध कृष्णा और हैरी ब्रूक Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 587 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया। वहीं यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाए। इन प्लेयर्स ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद आकाश दीप ने भी दमदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को एक ही ओवर में दो झटके दिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जो रूट 18 रन और हैरी ब्रूक 30 रन बनाकर मौजूद हैं। लेकिन दूसरे दिन के आखिरी ओवर में भारत को विकेट मिलते-मिलते रह गया।

स्टंप पर गिरते-गिरते बचे हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन का आखिरी ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को विकेट मिल सकता था। पांचवीं गेंद को हैरी ब्रूक ने डिफेंड किया और गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर जमीन से टकराई और ऊपर उछल गई। इसके बाद ब्रूक को लगा कि गेंद सीधे स्टंप पर गिर सकती है। गेंद को स्टंप पर गिरने से बचाने के लिए वह बीच में आ गए। उन्होंने गेंद को कंधे से दूर हटा दिया। लेकिन वह खुद स्टंप पर गिरते-गिरते बचते। वह लगभग गिर ही गए थे। बस आखिरी मौके पर उन्होंने खुद को स्टंप से दूर किया। अगर वह स्टंप पर गिर जाते, तो वह हिट विकेट हो जाते और भारत को आखिरी ओवर में विकेट मिल जाता, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

आकाश दीप ने लगातार दो गेंदों में हासिल किए दो विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा ओवर आकाश दीप ने किया। इस ओवर में उन्होंने बेन डकेट और ओली ओप को लगातार गेंदों में पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद जो रूट क्रीज पर आए और वह हैट्रिक नहीं ले सके। फिर  मोहम्मद सिराज ने जैक क्राउली को आउट करके इंग्लैंड को एक और झटका दिया। इस तरह से 25 रन पर तीन विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन फिर रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर जम गए और इंग्लैंड को कोई झटका नहीं लगने दिया।

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG मैच में हुआ बवाल, जडेजा ने पिच पर क्या कर डाला? देखकर आगबबूला हुए अंग्रेज कप्तान

गिल ऐसा कारनामा करने वाले पहले एशियन कप्तान, बल्लेबाजी की आंधी में मटियामेट हुए बड़े-बड़े कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल